एसएसपी यशपाल सिंह के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कारवाही

जिला – मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी

जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी पुलिस की नक्सली कैंप में धमक, नक्सली हथियार व सामान छोड़कर मौके से भागे।

पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता सर्चिग के दौरान इंसास राइफल मय मैगजीन जिसमें 15 नग जिंदा कारतूस सहित सामग्री बरामद।

पुलिस की सख्त कार्यवाही से नक्सलियों में हड़कंप, घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार।

– कोहकाटोला जंगल क्षेत्र में संयुक्त सर्चिग ऑपरेशन, नक्सलियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज।

पुलिस की कार्यवाही से जिले के नक्सलियों में हड़कंप।

जिला पुलिस मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी द्वारा जिले को नक्सल मुक्त बनाने हेतु लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक  बालाजी राव सोमावार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  वाय. पी. सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में पुलिस को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 15.03.2026 को थाना औंधी क्षेत्र अंतर्गत कोहकाटोला जंगल क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना प्राप्त हुई कि 4-5 नक्सली हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा उनके निर्देशानुसार थाना स्टाफ, सीएएफ, डीआरजी बल एवं कांकेर पुलिस की तरफ से डीआरजी के बल को रवाना किया गया।

जिला पुलिस बल, सीएएफ और डीआरजी बल की पार्टी के द्वारा सर्चिग के दौरान कोहकाटोला जंगल में संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर नक्सली घने जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया, किंतु जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण नक्सली जंगल का आड़ लेते हुए मौके से भाग गए।

पुलिस टीम द्वारा सर्चिग के दौरान मौके से 01 नग इंसास राइफल (बॉडी नंबर 16799802) मय मैगजीन जिसमें 15 नग जिंदा कारतूस पावर बैंक, दवाईयां, बैग, खाद्य सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद कर जब्त की गई।

बरामद किए गए इंसास राइफल के संबंध में आत्म समर्पित नक्सलियों से पता चला कि उक्त राइफल को महिला नक्सली कमांडर हिड़मे मरकाम के द्वारा रखा जाता था तथा बरामद राइफल (बॉडी नंबर 16799802) को नक्सलियों द्वारा सन् 2010 में कांकेर जिला थाना दुर्गकोंडल के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुस्की से लूट लिया गया था।

उक्त नक्सलियों में राजे, मंगेश हिडमे एवं अन्य के विरुद्ध विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 10, 13, 18, 20, 38(1) (2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की गयी।

पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सर्चिग अभियान चलाया जा रहा है तथा फरार नक्सलियों की तलाश जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129