थाना प्रभारी सुरेंद्र नेताम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई

जिला – मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

दिनांक – 01/09/2026

मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब की महाराष्ट्र से हो रही थी तस्करी, पाटनखास पुलिस ने पकड़ी शराब की बड़ी खेप

198 बल्क लीटर (कुल 20 पेटी) अवैध शराब, कार एवं मोबाइल सहित ₹5.33 लाख का माल जप्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी  वाय. पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ़ चौकी  नेहा पवार के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में चौकी पाटनखास प्रभारी उप निरीक्षक  सुरेंद्र नेताम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।

दिनांक 31.08.2026 को चौकी पाटनखास पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की कार क्रमांक MH31DX3100 में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर महाराष्ट्र की ओर से ग्राम बंजारी की तरफ लाई जा रही है।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बोरी-बंजारी मार्ग, महुआ झाड़ के पास घेराबंदी की गई। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए अनुसार एक सफेद रंग की कार आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की एवं बटवाइजर बीयर की कुल 198 बल्क लीटर (20 पेटी) अवैध शराब बरामद हुई।

एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

कार चालक स्वप्निल रहिले, पिता रामदास रहिले, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम देवरी, थाना देवरी, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) को पुलिस टीम द्वारा मौके पर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ एवं प्रकरण की विवेचना के दौरान अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान एवं पतासाजी की जा रही है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जप्त सामग्री

➡️ 198 बल्क लीटर मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब (कुल 20 पेटी) – कीमत ₹1,23,300/-

➡️ कार क्रमांक MH31DX3100 ARIA – कीमत ₹4,00,000/-

➡️ मोबाइल फोन – कीमत ₹10,000/-

➡️ कुल जप्त संपत्ति – ₹5,33,300/-

बरामद शराब में कुल 20 पेटी, जिसमें 14 पेटी गोवा व्हिस्की एवं 06 पेटी बटवाइजर बीयर शामिल हैं। FIR में बरामद शराब को मध्यप्रदेश निर्मित होना दर्ज किया गया है।

उक्त मामले में थाना/चौकी पाटनखास, थाना अंबागढ़ चौकी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर अन्य आरोपियों की पतासाजी एवं उनकी भूमिका की जांच जारी है।

अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129