प्रधानमंत्री आवास योजना की विशेष राखी तैयार करने का कार्य दिशा महिला आजीविका संकुल संगठन मोहला की दीदियों ने किया

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

मोहला। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लंबे समय से लंबित एवं अब तक निर्माण शुरू नहीं किए गए आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की जा रही है। आवास विभाग द्वारा यह कार्य जनपद पंचायत को सौंपा गया था, जिसके अंतर्गत जनपद पंचायत के माध्यम से दिशा महिला आजीविका संकुल संगठन, मोहला की क्रेडर टीम को प्रधानमंत्री आवास योजना की विशेष राखियां तैयार करने का कार्य दिया गया।

क्रेडरों द्वारा आकर्षक एवं संदेशपरक राखियां तैयार की गई हैं, जिन पर “प्रधानमंत्री आवास” अंकित है। इन राखियों को विभिन्न ग्राम पंचायतों में वितरित किया जाएगा। योजना के ऐसे हितग्राही, जिनका आवास लंबे समय से लंबित है अथवा जिन्होंने अभी तक आवास निर्माण शुरू नहीं किया है, उन्हें यह राखी बांधकर जल्द से जल्द अपना आवास शुरू कर पूर्ण कराने का वचन लिया जाएगा।

इस पहल के माध्यम से राखी के पवित्र रिश्ते को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ते हुए हितग्राहियों को अपने पक्के आवास के निर्माण के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लंबित आवासों के निर्माण में गति लाना तथा हितग्राहियों को अपने आवास को समय पर पूर्ण कराने के लिए प्रोत्साहित करना है।

प्रधानमंत्री आवास योजना की इन विशेष राखियों को तैयार करने में शबाना खान, सीमा यादव, सबीना खान, तारिणी यादव, शैल निषाद, मधुमालती, पिंकी लाल, आशा जायसवाल, मंजू श्याम, बिमला नूरेटी, भानु , सुनती यादव, सुशीला, सहित बिहान की दीदियों का सहयोग रहा।

यह कार्य संकुल प्रभारी  मनोज कुमार आर्य ,पीआरपी  चंद्रप्रभा चंद्राकर के समन्वय तथा प्रदान से संतोषी साहू  के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया।

बिहान की दीदियों द्वारा तैयार की गई ये विशेष राखियां केवल भाई-बहन के प्रेम और रक्षाबंधन के पर्व का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि

हर परिवार का अपना पक्का घर

पूरा कराने के संकल्प का संदेश भी देंगी। इस पहल के माध्यम से हितग्राहियों को अपने आवास निर्माण को जल्द पूरा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129