थाना गोटाटोला पुलिस की फ़ास्ट कारवाही

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

 

थाना गोटाटोला क्षेत्र के ग्राम कंगलुटोला में देवेंद्र मार्गे ने गांव के खिलावन खरे पर धारदार टंगिया से हमला कर दिया। हमले में खिलावन खरे गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल खिलावन खरे को डायल-112 की मदद से मोहला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव अस्पताल रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलने पर थाना गोटाटोला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 27/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक एफएसएल वैज्ञानिक अधिकारी के सहयोग से घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी देवेंद्र मार्गे को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

थाना गोटाटोला
जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (छत्तीसगढ़)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129