थाना प्रभारी ईश्वर ध्रुव के नेतृत्व में गोटाटोला पुलिस स्टॉप के द्वारा सुपरफास्ट कारवाही

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

 

दिनांक: 04/05/2026

अवैध पशु परिवहन पर पुलिस की कार्यवाही – 04 मवेशी बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार

गोटाटोला पुलिस को सूचना मिलने पर ग्राम गिधाली में पिकअप वाहन CG 07 NW 1736 को घेराबंदी कर पकड़ा गया

मवेशियों को बिना वैध दस्तावेज, स्वास्थ्य परीक्षण व आवश्यक सुविधाओं के क्रूरता पूर्वक परिवहन किया जा रहा था।

आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज, मवेशी सुरक्षित जब्त, फरार आरोपियों की तलाश व पूछताछ जारी।

थाना गोटाटोला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गिधाली में डोमन सिंह के घर के पास बृजलाल जुर्री के खेत में एक पिकअप वाहन में मवेशियों को भरकर अवैध रूप से महाराष्ट्र ले जाने की तैयारी की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला मोहला मानपुर अं चौकी श्रीमान वाय.पी.सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला मानपुर अं. चौकी पीताम्बर पटेल (रा .पु.से.) एवं  पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय मोहला  नोहर लाल मंडावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी० ईश्वर ध्रुव के नेतृत्व में दिनांक 04-05-2026 को जरिए मुखबिर सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर वाहन पिकअप क्रमांक CG 07 NW 1736 को पकड़ा गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 04 नग बैल पाए गए। मौके पर 02 आरोपी – (01) डोमेंद्र विश्वकर्मा एवं (02) मनोहर लाल को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।

जांच में पाया गया कि मवेशियों को वाहन में ठूंसकर बिना किसी वैध दस्तावेज, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक सुविधा (खाना-पानी) के क्रूरता पूर्वक परिवहन किया जा रहा था।
इस संबंध में थाना गोटाटोला में अपराध क्रमांक 00/2026 पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध
छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिक्षण अधिनियम की धाराएं 4, 6, 10, 11
पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11
पशु परिवहन अधिनियम की धाराएं 47, 48, 49, 50, 52
के तहत कार्यवाही की गई है।
बरामद मवेशियों को सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा कार्यवाही पूर्ण की गई है एवं। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

थाना क्षेत्र में अवैध पशु तस्करी करने वालों पर लगातार कार्रवाई किया हुआ है आगे भी अभियान जारी रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129