जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी क़े सुदूर अंचल के ग्राम परवींडीह पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अजय यादव (भा.पु.से.), सपत्नीक साथ ग्रामीणों एवं बच्चों से किया आत्मीय संवाद

जिला – मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

दिनांक – 06/10/2026

सुदूर अंचल के ग्राम परवींडीह पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री अजय यादव (भा.पु.से.), सपत्नीक साथ ग्रामीणों एवं बच्चों से किया आत्मीय संवाद

पुलिस महानिरीक्षक एवं उनकी पत्नी ने बच्चों को शैक्षणिक-खेल सामग्री तथा ग्रामीणों को कृषि उपयोगी सामग्री का किया वितरण

ग्रामीणों के बीच पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लिया जायजा, ग्रामीणों को जांच, प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध

गांव में समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की निरंतर देखभाल एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने पर जोर

पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चल रहे नवीन आपराधिक कानूनों के रिफ्रेशर कोर्स में सम्मिलित होकर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया टिप्स

BNS, BNSS एवं BSA के प्रावधानों की व्यवहारिक जानकारी के साथ नवीन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

जंगलटोला के ग्रामीणों की पुलिया निर्माण की मांग पर तत्काल पहल, कलेक्टर से समन्वय कर संबंधित विभाग को निर्देश देने कहा

पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव  अजय यादव (भा.पु.से.) सपत्नीक साथ जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सुदूर अंचल स्थित ग्राम परवींडीह पहुंचे। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक एवं उनकी पत्नी ने ग्रामीणों, महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा क्षेत्र की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं दैनिक जीवन से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी ली। कार्यक्रम में लगभग 150 से 200 महिला-पुरुष ग्रामीणों ने सहभागिता की। पुलिस महानिरीक्षक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा आवश्यक समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों से समन्वय का भरोसा दिलाया।

बच्चों को शैक्षणिक एवं खेल सामग्री तथा ग्रामीणों को कृषि उपयोगी सामग्री का वितरण

सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिरीक्षक  अजय यादव(भा. पु. से) सपत्नीक साथ आंगनबाड़ी, प्राथमिक शाला एवं जंगल टोला के बच्चों से मुलाकात की। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए फल, ट्राउजर, शर्ट, स्लीपर, कॉपी, पेन, पेंसिल एवं खेल सामग्री सहित अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई।

इसी प्रकार ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए फावड़ा, बेलचा, कुदाल, कुल्हाड़ी सहित विभिन्न कृषि उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की।

स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श

कार्यक्रम के दौरान गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। पुलिस महानिरीक्षक ने स्वयं स्वास्थ्य शिविर का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को उनके गांव के आसपास ही स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिल सके। ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों के स्वास्थ्य की निरंतर देखभाल एवं आवश्यकतानुसार उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाएगी।

नवीन आपराधिक कानूनों के रिफ्रेशर कोर्स में सम्मिलित हुए पुलिस महानिरीक्षक

ग्राम परवींडीह में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के पश्चात पुलिस महानिरीक्षक  अजय यादव पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मोहला के मीटिंग हॉल में आयोजित नवीन आपराधिक कानूनों के रिफ्रेशर कोर्स में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद किया तथा प्रशिक्षण की प्रगति एवं विषयवस्तु की जानकारी ली। आई.सी.जे.एस. के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण में जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रावधानों, विवेचना प्रक्रिया एवं पुलिस कार्यवाही में उनके व्यवहारिक उपयोग की जानकारी दी जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक ने नवीन कानूनों को व्यवहारिक रूप से समझकर प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।

यह प्रशिक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी  वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में तथा पुलिस अनुविभागिय अधिकारी मानपुर श्री विनोद कुमार मिंज एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती नेहा पवार के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

जंगल टोला की पुलिया निर्माण की मांग पर तत्काल पहल

सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के दौरान जंगल टोला के ग्रामीणों ने आवागमन में हो रही परेशानी को बताते हुए पुलिया निर्माण की मांग पुलिस महानिरीक्षक के समक्ष रखी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया निर्माण होने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। पुलिस महानिरीक्षक  अजय यादव ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला कलेक्टर से समन्वय कर संबंधित विभाग को पुलिया निर्माण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिलाने हेतु पहल की तथा ग्रामीणों को उनकी समस्या के निराकरण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

सामुदायिक पुलिसिंग से मजबूत हो रहा पुलिस-जन विश्वास

सुदूर अंचल में पुलिस महानिरीक्षक का ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सीधे संवाद करना, उनकी समस्याओं को सुनना, बच्चों को शिक्षा एवं खेल के लिए प्रोत्साहित करना, ग्रामीणों को कृषि उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

सुदूर क्षेत्रों में समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर एवं सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए उनके निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव  अजय यादव (भा.पु.से.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी  वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.), थाना अंबागढ़ चौकी प्रभारी  अश्वनी राठौर, थाना मोहला प्रभारी  संदीप टोप्पो सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129