थाना खड़गांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जिला – मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी

थाना खड़गांव,

दिनांक – 18/11/2026

थाना खड़गांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही

हत्या करने वाली आरोपिया को 24 घण्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार

शराब के नशे में रोज मारपीट करने वाले पति से छुटकारा पाने के लिए उतारा मौत के घाट

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17-11-2026 को सुबह लगभग 07:00 बजे जांगय बाई पति स्व. चमर सिंह उम्र 65 साल ग्राम सिवनी बाजोपारा थाना खड़गांव थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरी बहु  मालती बाई पुरामें ने गांव के मामा जी दलसू राम मण्डावी के मोबाईल फोन से मेरी बेटी-दामाद सुरेश कुमार कुंजाम को फोन कर बताई कि रात्रि में मेरा पति कारजू राम शराब पीकर घर आया और मेरे साथ वाद-विवाद कर मारपीट किया।

जांगय बाई द्वारा बताया गया कि उसका बेटा कारजू राम पूर्व में भी शराब पीकर मारपीट करता था। दिनांक 16-11-2026 की रात्रि में भी कारजू राम शराब के नशे में मारपीट कर रहा था, जिससे गुस्से में आकर उसकी पत्नी मालती बाई ने घर में रखी कुल्हाड़ी से अपने पति कारजू राम पुरामें के चेहरे, गर्दन एवं सीना में मारकर चोट पहुंचाई, जिससे कारजू राम पुरामें की मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी होने पर जांगय बाई अपनी बेटी-दामाद के साथ घर आकर देखी तो उसका बेटा कारजू राम पुरामें घर के परछी में खाट के ऊपर मृत अवस्था में पड़ा था तथा दीवाल के ऊपर खून के छींटे थे एवं खाट के नीचे एक कुल्हाड़ी पड़ी थी, जिसमें खून लगा हुआ था।

जिसकी रिपोर्ट पर थाना खड़गांव में  अपराध क्रमांक 89/26 धारा – 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी  यशपाल सिंह (IPS) के दिशा-निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजुलता बाज

,तथा  पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय मानपुर  विनोद कुमार मिंज

के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी खड़गांव निरीक्षक  सुशील कुमार त्रिपाठी

के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर घटना स्थल रवाना होकर मृतक की पत्नी श्रीमती मालती बाई पुरामें पति कारजू राम पुरामें उम्र 27 साल ग्राम सिवनी को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना दिनांक समय को घटना कारित करना स्वीकार करने पर आरोपिया का मेमोरेण्डम कथन गवाहों के समक्ष लिया गया।

घटना स्थल से प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जप्त किया गया। घटना स्थल का सादी मिट्टी एवं खूनालुता मिट्टी को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपिया द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तारी का कारण बताकर विधिवत् दिनांक 18.11.2026 को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजन को दिया गया है। आरोपिया को मामला अजामनती होने से अभिरक्षा में लेकर दुर्ग जेल में दाखिल किया गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना खड़गांव स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129