जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस की सराहनीय भूमिका

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

 

दिनांक : 17 जुलाई 2026

मुख्य धारा में लौटने की दिशा में एक और कदम आत्म समर्पित महिला नक्सली को 50,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान

 

शासन की पुनर्वास नीति के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुआ प्रोत्साहन राशि वितरण

 

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में माओवादी विरोधी अभियान के अंतर्गत पूर्व में आत्मसमर्पण करने वाली 01 लाख रुपये की ईनामी महिला नक्सली टेटकी उर्फ उर्मिला गावड़े को आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) द्वारा ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

 

उल्लेखनीय है कि टेटकी उर्फ उर्मिला गावड़े, सदस्या रावघाट एल.ओ.एस., ने माओवादी संगठन के विचारों से मोहभंग, संगठन में उपेक्षा, आंतरिक मतभेद तथा ग्रामीण एवं आदिवासी नागरिकों पर हो रहे अत्याचार से क्षुब्ध होकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। शासन की पुनर्वास नीति तथा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ” *ऑपरेशन प्रयास* ” और जनसंपर्क अभियान से प्रभावित होकर उसने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

 

प्रोत्साहन राशि प्रदान करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  वाय.पी. सिंह(भा.पु.से) ने कहा कि शासन की पुनर्वास नीति का उद्देश्य भटके हुए युवाओं एवं नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है। उन्होंने आत्मसमर्पित महिला नक्सली के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुनर्वास योजना के अंतर्गत नियमानुसार अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129