12 जुलाई 2009 को कोरकोट्टी में हुई नक्सल घटना में शहीद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधिकारी जवानों को अमर जवान स्थल रक्षित केंद्र मोहला में दी गई श्रद्धांजलि 

जिला मोहला मानपुर  अंबागढ़ चौकी

 

दिनांक- 12/07/206

 

 

12 जुलाई 2009 को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत निकले जवानो के विरुद्ध नक्सलियों ने की थी कायराना करतूत

 

तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शहीद स्व० श्री विनोद चौबे के साथ उप निरीक्षक धनेश साहू एवं 27 जवान हुये थे शहीद।

 

वीर जवानों के शहादत एवं देश सेवा में सर्वोच्च बलिदान के परिणाम स्वरूप आज जिला मोहला मानपुर अं चौकी पूर्णरूप से नक्सल मुक्त हो गया है क्षेत्र में शांति स्थापित है

 

दिनांक 12.07.2009 को अविभाजित राजनांदगांव जिला के थांना मॉनपुर के कोरकोट्टी में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किये हमले में स्व० विनोद चौबे तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के साथ कुल 29 जवान माओवादियों के कायराना करतूत के वजह से शहीद हो गये थे l वीर शहीदों की सर्वोच्च शहादत को सम्मान देने आज 12.07.2026 को शाहदत की 17 वी पुण्यतिथि पर रक्षित केंद्र मोहला के अमर जवान प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

। श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  वाई.पी. सिंह,जिला कलेक्टर  तूलिका प्रजापति, अपर कलेक्टर  मिथलेश डोंडे,द्वितीय कमान आईटीबीपी 44 वीं वाहिनी पानाबरस, शरद कुमार त्रिपाठी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पीताम्बर सिंह पटेल की उपस्थिति में जिला पुलिस बल मोहला के अधिकारी जवान एवं जनप्रतिनिधि द्वारा श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई|

श्रद्धांजलि सभा में एसडीएम मोहला  हेमंत भुआर्य, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर  विनोद मिंज , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नेहा पवार, उप पुलिस अधीक्षक आप्स  ताजेश्वर दीवान,जिला पंचायत अध्यक्ष  नम्रता सिंह, जनप्रतिनिधि  मदन साहू, प्रकाश मिश्रा, संजय जैन, पुलकित खंडेलवाल, रक्षित निरीक्षक  भुनेश्वर कश्यप, थाना प्रभारी मानपुर निरीक्षक  कपिल देव चंद्रा, थाना प्रभारी गोटाटोला निरीक्षक  खोमन भंडारी , थाना प्रभारी कोहका निरीक्षक  सुशील त्रिपाठी, थाना प्रभारी औंधी निरीक्षक  सतीश साहू, थाना प्रभारी सीतागांव निरीक्षक  संजय यादव, थाना प्रभारी खड़गांव उप निरीक्षक  गणेश यादव, थाना प्रभारी मदनवाडा उप निरीक्षक  नवल साव, थाना प्रभारी चिल्हाटी उप निरीक्षक  संजय मेरावी, प्रभारी नियंत्रण कक्ष उप निरीक्षक  शंभू लाल सिन्हा डीआरजी, आईटीबीपी एवं जिला पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारी के साथ मोहला के ग्रामवासी भी उपस्थित रहें

। कार्यक्रम के समापन में  अतुल कुमार श्रीवास्तव (पत्रकार ) द्वारा दिनांक 12.07.2009 को घटित कोरकट्टी नक्सल अभियान में देशसेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतो को समर्पित लेख “कोरकोट्टी” का विमोचन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  वाय पी सिंह, जिला कलेक्टर  तूलिका प्रजापति एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि व अधिकारियो द्वारा की गईं

वीर शहीदों की स्मृति में रक्षित केन्द्र मोहला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129