जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

मोहला, 4 जून 2026। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 गुरुवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की गई। जिले में कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 1714 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पंजीकृत थे, जिनमें से 1387 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 327 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे

केंद्रवार उपस्थिति की बात करें तो स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मोहला में 300 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 243 उपस्थित एवं 57 अनुपस्थित रहे। स्वर्गीय लाल श्याम शाह शासकीय नवीन महाविद्यालय, मोहला में 300 में से 237 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 63 अनुपस्थित रहे। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोहला में 180 में से 157 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 23 अनुपस्थित रहे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रेंगाकठेरा में 240 में से 199 अभ्यर्थी उपस्थित और 41 अनुपस्थित रहे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोटाटोला में 240 में से 185 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 55 अनुपस्थित रहे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पानाबरस में कुल 180 अभ्यर्थियों में से 146 उपस्थित तथा 34 अनुपस्थित रहे। वहीं स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंबागढ़ चौकी में 274 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 220 उपस्थित एवं 54 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों में सुरक्षा एवं निगरानी के पर्याप्त प्रबंध किए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों एवं केंद्राध्यक्षों की देखरेख में परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129