मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में डायल-112 (Phase-2 Next Gen) सेवा का जिले में शुभारंभ।

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

दिनांक – 20/05/2026

डायल-112 (Phase-2 Next Gen) सेवा का जिले में शुभारंभ।

जिले में डायल-112 फेज-2 सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 04 नई आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ERV) जिले को प्राप्त हुए।

पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिला मोहला मानपुर अं चौकी पुलिस को प्रदाय किए गए कुल 4 डायल-112 वाहन (Phase-2 Next Gen) सेवा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी  वाय. पी. सिंह (भा. पु. से), जिला कलेक्टर  तूलिका प्रजापति, भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष  नम्रता सिंह के द्वारा

आज दिनांक 20/05/2026 को जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिले को अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित 04 नई Emergency Response me Vehicles (ERV) प्राप्त हुईं, जो जिले में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि डायल-112 राज्य शासन की एकीकृत एवं अत्याधुनिक आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली है, जिसके माध्यम से नागरिकों को पुलिस, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, प्राकृतिक आपदा सहायता, नेशनल हाईवे सहायता एवं रेल मदद जैसी सेवाएं एक ही नंबर “112” पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। नई ERV वाहनों में GPS Tracking System, Mobile Data Terminal (MDT), GIS आधारित निगरानी प्रणाली, Location Based Service (LBS) एवं Emergency Location Service (ELS) जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे किसी भी आपातकालीन घटना की सूचना प्राप्त होते ही त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत ceo  भारती चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष  दिलीप वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिले के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि डायल-112 सेवा के माध्यम से आमजन को 24×7 त्वरित सहायता उपलब्ध कराना शासन एवं पुलिस विभाग की प्राथमिकता है। जिला पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी दुर्घटना, अपराध, आगजनी, चिकित्सा आपातकाल अथवा अन्य संकट की स्थिति में तत्काल डायल-112 पर संपर्क करें एवं इस महत्वपूर्ण सेवा का अधिकाधिक लाभ उठाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129