मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मांडवी ने विचारपुर में 50 सीटर छात्रावास, खड़गांव में सहकारी बैंक एवं मोहला में बीएड महाविद्यालय खोलने याचिका

मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने विधानसभा सत्र में विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न समस्याओं को याचिका के माध्यम से सदन के पटल पर रखा। विधायक ने इन महत्वपूर्ण विषयों को पटल में रखकर प्राथमिकता से क्षेत्र के आवश्यकता को देखकर स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है।

विचारपुर में 50-50 सीटर प्री मेट्रिक आदिवासी बालक बालिका छात्रावास की मांग

विधायक मंडावी ने चौकी विकासखंड अंतर्गत ग्राम विचारपुर में 50 सीटर प्री मेट्रिक आदिवासी बालक बालिका छात्रावास खोलने का मांग याचिका माध्यम से रखा। शिवनाथ नदी के पार विचारपुर क्षेत्र की दूरी अंबागढ़ चौकी से लगभग 40 किलोमीटर है जिससे बच्चों को चौकी तक अध्ययन अध्यापन कार्य हेतु दिक्कतें होती है। बच्चे आवासीय शिक्षा का लाभ नहीं ले पाते है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए विचारपुर में 50-50 सीटर आदिवासी बालक बालिका छात्रावास का मांग किया गया है।

खड़गांव में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा खोलने का मांग

खड़गांव तहसील अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा नहीं होने के कारण लगभग 20 पंचायत के किसानों को सहकारी समिति के कार्यों को लेकर मानपुर तक का सफर करना है जिसकी दूरी लगभग 50 किलोमीटर है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान एवं समय का भी नुकसान होता है। लगभग 20 पंचायत के सैकड़ों किसान कर्ज निकासी, पैसा निकासी के लिए मानपुर जाते है जिसे ध्यान में रखते हुए खड़गांव में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का शाखा खोले जाने पर क्षेत्र के किसानों को सहूलियत होगा।

मोहला में बीएड महाविद्यालय से युवाओ को फायदा होगा

विधायक ने जिला मुख्यालय मोहला में बीएड महाविद्यालय के लिए भी प्रमुख रूप से मांग किया है जिससे वनांचल क्षेत्र के युवाओं को दूर शहर तक उच्च शिक्षा के लिए जाने की आवश्यकता ना हो। जिले में लीड महाविद्यालय संचालित है, वर्तमान में महिला महाविद्यालय भी संचालित हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करने हेतु उपाय किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129