केंद्रीय विद्यालय एकलव्य मारपीट मामले में हटाए गए प्राचार्य, हॉस्टल वार्डन

केंद्रीय विद्यालय एकलव्य मारपीट मामले में हटाए गए प्राचार्य, हॉस्टल वार्डन

एक पीटीआई दो लेक्चर को जारी हुआ शो काश नोटिस

बच्चियों के जहर खुरानी मामले में डाला जा रहा है पर्दा

मोहला -केंद्रीय आवासीय विद्यालय एकलव्य में अध्यनरत नाबालिक छात्रों के साथ हैवानियत के मामले में प्राचार्य हॉस्टल वार्डन को प्रारंभिक तौर पर प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए हटा दिया गया है वही छात्रों को बर्बरता पूर्वक मारने वाले मुख्य आरोपी एक पीटीआई दो लेक्चर को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।इधर नाबालिक बच्चियो के जहर पीने के मामले को प्रशासनिक अधिकारी पारिवारिक कलाह बताकर इस संवेदनशील मामले को स्थानीय स्तर पर दफन करने के प्रयास मे है इस सब घटनाक्रम के बीच आज बाल संरक्षण आयोग की टीम भी मामले का संज्ञान लेते हुए एकलव्य आवासीय परिसर में दाखिल हुई।

उल्लेखनीय है कि आवासीय विद्यालय एकलव्य में आदिवासी छात्रों के साथ बर्बरता किये जाने और नाबालिक बच्चियों के द्वारा आत्महत्या करने का प्रयास के मामले को एकलव्य परिसर के भीतर आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त संजय कुर्रे और उनकी टीम के द्वारा दबाया जा रहा था इस संवेदनशील घटना को हरिभूमि में प्रमुखता से उठाए जाने के बाद कलेक्टर तूलिका प्रजापति के निर्देश में 12 जनवरी सोमवार रात 9 बजे के लगभग अपर कलेक्टर जी आर मरकाम के अध्यक्षता में डिप्टी कलेक्टर शुभांगी गुप्ता, एसडीएम हेमेंद्र भूआर्य, अंबागढ़ चौकी तहसीलदार अनुरिमा टोप्पो, आरआई तामेश्वरी इस्दा की टीम आवासीय केंद्रीय विद्यालय एकलव्य में दाखिल होकर पड़ताल प्रारंभ किया। छात्रों ने सामूहिक रूप से उनके ऊपर हो रहे लगातार अवमानीय बर्ताव मारपीट के संबंध में एक-एक करके बयान दर्ज कराया। इस मामले में अभी जांच जारी है प्रारंभिक तौर पर संबंधित हॉस्टल वार्डन तथा प्राचार्य को एकलव्य के चार्ज से पृथक कर दिया गया है वही छात्रों के साथ मारपीट करने के आरोपों में घिरे एक पीटीआई दो लेक्चर को कारण बताओ नोट जारी किया गया।

बच्चियों के मामले को पारिवारिक कलाह बता रहे हैं अफसर-जांच अधिकारी अपर कलेक्टर जी आर मरकाम ने 6 दिनों के भीतर एक के बाद एक जान देने के लिए आतुर हुई नाबालिक आदिवासी छात्राओं के मामले को पारिवारिक कलाह बता रहे है। जबकि आत्महत्या के प्रयास करने वाले छात्राओं को उनके घर भेज दिया गया है।

इन विषयों के टीचरों को दिया गया है नोटिस-जांच अधिकारी तहसीलदार अनुरिमा टोप्पो ने  बताया कि केंद्रीय विद्यालय एकलव्य में पदस्थ बाहर प्रदेश के शिक्षक पीटीआई आकाश शर्मा, फिजिक्स के लेक्चर अनिल, हिंन्दी के लेक्चर पर्वत को मारपीट मामले में कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।

क्यों मरना चाहती थी बच्चिया मामले में अब भी पर्दा-नाबालिक छात्रों से बर्बरता के मामले में एक्शन लिया जा रहा है परंतु मासूम बच्चिया क्यों एक के बाद एक जान देना चाह रही थी इसके निष्पक्ष जांच के नाम पर बेहद सनसय की स्थिति बनी हुई है जहर खुरानी के मामले में पुलिस कोई भी कदम बढ़ाना नहीं चाह रही है विभागीय तौर पर उक्त मामले को ढकने का प्रयास हो रहा है डर है की कही बच्चियों से जुड़े विभक्त घटना की परत ना खुल जाए।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129