मुख्यालय मोहला पहुंचा नक्सली विजय रेड्डी का बेटा,कहा पिता की मौत का दुख नहीं. आंध्रप्रदेश से आया पिता का शव लेने

मुख्यालय मोहला पहुंचा  नक्सली विजय रेड्डी का बेटा,कहा पिता की मौत का दुख नहीं

आंध्रप्रदेश से आया पिता का शव लेने

 

 

नक्सल लीडर विजय रेड्डी के हैं दो बेटे, बड़ा बेटा मैकेनिकल इंजीनियर में एम टेक और छोटा बेटा सिविल इंजीनियर में स्नातक है

बड़ा बेटा एक्सिस बैंक में कार्यरत है,वही छोटा बेटा आउट सोर्सिंग में सिविल इंजीनियर है

छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला अंतर्गत मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के बंडा पहाड़ में बीते बुधवार की शाम पुलिस नक्सली मुठभेड़ के दौरान मारे गए खुख्यात नक्सली विजय रेड्डी का शव लेने आज आंध्रप्रदेश से उनका बेटा सुगुलूरी रामकृष्ण जिला मुख्यालय मोहला पहुंचा। जिला मुख्यालय मोहला पहुंचने के बाद रामकृष्ण मोहला थाना पहुंचा और अपने पिता विजय रेड्डी का शव लेने के लिए पुलिस अधिकारीयों के साथ आवश्यक कागजी कार्रवाई की प्रक्रिया पूर्ण किया। जिसके बाद जिला मुख्यालय मोहला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा और यहां भी कागजी कार्रवाई पूरा कर अपने पिता विजय रेड्डी के शव को अपने कब्जे में लिया है। विजय रेड्डी का बेटा रामकृष्णा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि मुझे अपने पिता की मौत का दुख नहीं है,जब मैं 2 साल का था तब पिता को देखा था,उसके बाद अपने पिता को कभी नहीं देखा। परिवार में मां और एक बड़ा भाई हैं। नानी के साथ हम सब रहते है। उन्होंने कहा आज अपने पिता का शव लेने के दौरान किसी प्रकार से कोई दिक्कत नहीं हुई है,पुलिस से पूरा सहयोग मिला है। विजय रेड्डी के बेटे रामकृष्ण ने बताया कि हम दो भाई है,दोनों भाई इंजियरिंग की पढ़ाई किए है। मैं आउट सोर्सिंग में सिविल इंजीनियर हूं और मेरा बड़ा भाई एक्सिस बैंक में कार्यरत है। सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरा होने के बाद रामकृष्ण शुक्रवार की शाम 5 बजे अपने पिता का शव लेकर आंध्रप्रदेश के लिए रवाना हुआ है। बता दें कि ख़ुख्यात नक्सली लीडर विजय रेड्डी दंडयकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य था और रेड्डी पर आंध्र प्रदेश,तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के थानों में कई संगीन अपराध दर्ज थे, विजय रेड्डी पर आंध्र प्रदेश,तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सरकार ने 90 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया हुआ था। छत्तीसगढ़ की मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला पुलिस ने बीते बुधवार की शाम विजय रेड्डी को मुठभेड़ में मार गिराया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129