मोहला ….यातायात प्रभारी शेषनारायण देवांगन एवं टिम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया जिला के स्कूल बसों की चेकिंग

जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी

दिनांक-22/06/2025

जिले के स्कूल बसों का किया गया चेकिंग

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी अं. चौकी  ताजेश्वर दिवान के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय राजनांदगांव के RTI  प्रशांत शर्मा, यातायात प्रभारी  शेष नारायण देवांगन एवं टिम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया जिला के स्कूल बसों की चेकिंग

 

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुरूप जिला के 8 स्कूल बसों की चेकिंग किया गया

 

चेकिंग के दौरान स्कूल बसों की चालकों को यातायात नियमों के बारे में दिया गया समझाइश।

 

आज दिनांक 22.06.2025 को पुलिस अधीक्षक  वाय पी सिंह(भा.पु.से.)जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीतांबर पटेल, व डीएसपी  ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में अतिरिक्त परिवहन कार्यालय राजनंदगांव के उड़नदस्ता प्रभारी RTI श्री प्रशांत शर्मा एवं यातायात प्रभारी  शेषनारायण देवांगन एवं टीम द्वारा जिला के कुल 8 स्कूल बसों की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुरूप चेकिंग किया गया और बसों में दस्तावेज सही पाया गया साथ ही अन्य छोटी छोटी गलतियों को सुधार कर 15 दिवस उपरांत पुनः चेक करवाने की समझाइश दिया गया साथ ही गाइड लाइन के बारे स्कूल बसों के चालकों को GPS,स्पीड गवर्नर,अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरा ,आपातकालीन दरवाजा को खोलना, प्राथमिक उपचार करना, बच्चों को सुरक्षित घर तक पहुंचाना, बस को चालू करने के पहले दरवाजा को बंद रखें, बस रुकने के बाद दरवाजा खोलकर बच्चों को सुरक्षित उतारे ,टोल फ्री नंबर बसों पर लिखा हो, नशे की हालत में वाहन ना चलाएं , हमेशा सीट बेल्ट लगाकर बस चलाएं , स्कूल बस पीला रंग का हो, नवीन नंबर प्लेट पीला रंग में काला रंग से अंग्रेजी के कैपिटल लेटर में स्पष्ट लिखा हो, बस में सामने स्कूल के नाम स्पष्ट बड़े-बड़े अक्षरों से लिखा हो, वर्दी जूता पहनकर स्कूल बस का संचालन करें,आदि सभी नियमों को विस्तार पूर्वक समझाया गया। यातायात नियमों का पालन करें स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को सुरक्षित रखें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129