मोहला ब्लॉक के क्षेत्र डूमरटोला में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन बड़े ही उत्साह और सादगी के साथ संपन्न हुआ।

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला ब्लॉक के डूमरटोला गांव में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन बड़े ही उत्साह और सादगी के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष  नम्रता सिंह जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

नम्रता सिंह जी ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने तथा पढ़ाई में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को सशक्त बनाती है और बच्चों को स्वावलंबी बनाकर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करती है।

इस अवसर पर बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा शाला गणवेश, पुस्तकें और पात्र बच्चों को निःशुल्क साइकिल का वितरण भी किया गया ताकि किसी भी बच्चे की पढ़ाई संसाधनों के अभाव में बाधित न हो।

इस विशेष अवसर पर नवीन पूर्व माध्यमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण भी  नम्रता सिंह जी के कर-कमलों द्वारा किया गया, जिससे अब बच्चों को बेहतर कक्षा-कक्ष एवं सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति सभी को प्रेरित किया गया। इस पहल से बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना का विकास होगा।

इस पुनीत अवसर पर अनिल गुप्ता भाजपा कोषाध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष, नंद कुमार अमरिया,क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, अभिभावक एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

आइए, हम सभी मिलकर शिक्षा और हरियाली दोनों को बढ़ावा दें ताकि आने वाली पीढ़ी शिक्षित, जागरूक और सुरक्षित वातावरण में आगे बढ़ सके। 🇮🇳📖

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129