जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर बताया भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष ने महिला को घर में घुसकर मारा

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के

मानपुर …खड़गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भावसा में भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा एक महिला को मारने का बड़ा मामला सामने आया हैं। जहां भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण मंडावी ने गांव की महिला जनक सिंघारे को बेरहमी से मारपीट किया है जिसके बाद पुलिस ने भी पीड़िता को ही गुमराह किया। उक्त मामले में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जांच दल का गठन किया गया था जिन्होंने गांव का दौरा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया एवं मोहला में पीड़िता के साथ प्रेस वार्ता कर आरोपी के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही हैं। कांग्रेस ने भाजपा शासन में प्रशासन के नियत पर भी सवाल उठाया है। प्रवीण मंडावी जिला केसरिया महार समाज का जिला अध्यक्ष भी है। एक समाज के प्रमुख का इस तरह से कार्य समाज को भी बदनाम करने का कार्य कर रही है।

पीड़िता को पुलिस ने किया परेशान, रिपोर्ट लिखने के लिए करते रहे गुमराह

पीड़िता जनक सिंघारे ने बताया कि 22 मई को ग्राम भावसा निवासी भाजपा के जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत भावसा के उपसरपंच प्रवीण मंडावी ने जानलेवा हमला किया। हमले के बाद जब पीड़िता थाने में फरियाद लेकर पहुंची तो सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। उन्हें समझौता करने हेतु दबाव बनाने लगे। पीड़िता को स्वयं के मोटरसाइल में डॉक्टरी मुलाहिजे के लिए मोहला अस्पताल भेजा गया। पीड़िता ने बताया कि वहां लगातार तीन दिन तक हिम्मत से लगातार थाना जाने के बाद पुलिस ने 25 मई को रात 8.42 बजे रिपोर्ट दर्ज किया। जिसमें आरोपी के ऊपर बी एन एस की धारा 332 (सी), 296, 115 (2), 351 (2) के तहत कार्यवाही किया गया। परन्तु आज तक गिरफ्तारी नहीं किया गया है।

भाजपा की करनी एवं कथनी में अंतर, स्वयं नम्रता सिंह गवाहों को प्रभावित करने में जुटी
भावसा में घटित घटना भाजपा के महिलाओं के प्रति सम्मान और सिंदूर की रक्षा जैसे उतावला बातों को आईना दिखाने का कार्य कर रही है। एक अधेड़ उम्र की महिला को घर से बालों को खींचते हुए घसीटकर सार्वजनिक स्थान में निकालकर लहूलुहान होते तक बेदम मारपीट करना, सार्वजनिक स्थान पर गाली गलौज करना, महिला का सम्मान हिन्दू रीति नीति में उसकी चूड़ी से किया जाता है किन्तु एक महिला के चूड़ी टूटते तक मारना और उसे जलील करना भाजपा के महिला सम्मान के प्रति दिखावटी सोच को तार तार करती है। हर महिला में एक मां, एक बहन, एक पत्नी समाई हुई है परन्तु उन्हें बेइज्जत किया जा रहा है और भाजपा की शासन एवं प्रशासन इस मामले में केवल चुप्पी साधे नहीं बैठी है बल्कि आरोपी को बचाने के प्रशासन के ऊपर दबाव भी बना रही है।

घर से बाल खींचकर निकाला एवं 25 फीट तक घसीटकर लातों से मारा

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित के गांव का दौरा किया एवं उनसे मुलाकात कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। पीड़िता से बात कर बताया कि उक्त आरोपी प्रवीण मंडावी ने पीड़ित को पहले गाल पर मारा फिर बाल खींचकर जमीन पर घसीट लातों से मारा और लगभग 25 फीट तक घसीटा गया है। पीड़िता की बहुएं ने रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। आरोपी पीड़िता के परिवार को भी डराने धमकाने का कार्य कर रही है। इसमें पुलिस कछुआ चाल से कार्य कर रही है। पुलिस ने पीड़िता पर ही प्राथमिकी दर्ज कर परेशान कर रहा है। पुलिस ने पर्याप्त धारा नहीं जोड़ा है साथ ही अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया हैं।

विधायक ने भाजपा के सिंदूर के प्रति सम्मान को बताया दिखावटी

विधायक इंद्रशाह मंडावी ने कहा कि भावसा में घटित घटना भाजपा के महिलाओं के प्रति सम्मान और सिंदूर की रक्षा जैसे ढोंग रचने जैसे बातों को आईना दिखाने का कार्य कर रही है। एक अधेड़ उम्र के महिला को बालों से खींचकर, घर से घसीटकर सार्वजनिक स्थान पर निकालना, गाली गलौज करना, महिला का सम्मान हिन्दू रीति नीति के अनुसार चूड़ियों से किया जाता है किन्तु एक महिला को चूड़ी टूटते तक मारना और उसे जलील करना भाजपा के महिला सम्मान सोच के प्रति दिखावट को तार तार कर रही है। हर महिला में एक मां, बहन एवं पत्नी समाई है परन्तु उन्हें भाजपा पदाधिकारी के द्वारा बेइज्जत किया जा रहा है और भाजपा एवं शासन प्रशासन चुप्पी साधे बैठकर आरोपी को बचाने के लिए व्यूह रचना कर रही है।

प्रेस वार्ता में महिला ब्लॉक कांग्रेस मोहला के अध्यक्ष मीणा मांझी, महामंत्री लता साव, राजेंद्र जुरेशिया, अब्दुल खलीक, महेश कुंजाम, अजय राजपूत, प्रेमदास मंडावी, देवानंद कौशिक, हरीश सिन्हा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पीड़िता के परिजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129