मानपुर थाना प्रभारी कपिल देव चंद्र के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कारवाही किया गया

जिला – मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

दिनांक – 06 जून 2026

मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी पुलिस की बड़ी कार्यवाही मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र सप्लाई करते ट्रक से लगभग 800 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

वाहन क्रमांक CG 15 DZ 4515 से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।

आरोपी चालक गिरफ्तार, वाहन एवं शराब जब्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी  वाय. पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पीताम्बर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  देवचरण पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मानपुर  विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 06.06.2026 को थाना मानपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला अंबिकापुर पासिंग की एक सफेद रंग की ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब लोड कर अंबागढ़ चौकी, मोहला, मानपुर एवं औंधी मार्ग होते हुए महाराष्ट्र बॉर्डर की ओर परिवहन किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना मानपुर पुलिस द्वारा एसडीएम कार्यालय मानपुर के समीप एमसीपी (मोबाइल चेक पोस्ट) प्वाइंट स्थापित कर सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ की गई। वाहन चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक CG 15 DZ 4515 आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रोककर जांच की गई। पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस स्टाफ द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी कर दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम बलराम सिंह पिता दिमान सिंह डांगी, निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब लोड है। वाहन की तलाशी लेने पर लगभग 800 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें-

100 पेटी रॉयल स्टेज पौवा कुल 4800 पौवा- कीमती 9,60,000 रूपए

300 पेटी बीयर – कुल 7200 पौवा कीमती 13,68,000 रूपए

400 पेटी गोवा व्हिस्की पौवा कुल 20,000 पौवा कीमती 27,0000 रूपए शामिल है।

कुल अंग्रेजी शराब कीमत- 50,28,000 रूपए

एक ट्रक जिसकी कीमत- 25,000,00 रूपए

कुल जुमला- 75,28,000 रूपए जप्त।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उक्त शराब मध्यप्रदेश के जिला बैतूल, तहसील मुलताई क्षेत्र से लोड की गई थी तथा नागपुर, देवरी, चिचोला, राजनांदगांव, अंबागढ़ चौकी, मोहला, मानपुर एवं औंधी मार्ग से महाराष्ट्र बॉर्डर तक पहुंचाई जानी थी। क्योंकि महाराष्ट्र के जिला गडचिरोली शराब दुकान नहीं होने से अवैध शराब को जिला गढ़चिरौली बॉर्डर के शरहदी ग्रामो के आसपास अवैध शराब को खापाने के फिराक में थे और आरोपी ने यह भी बताया कि महाराष्ट्र में शैलेश नामक व्यक्ति के संपर्क में रहकर उक्त शराब को अनलोड किया जाना था। पुलिस द्वारा आरोपी चालक को गिरफ्तार कर वाहन एवं अवैध शराब को विधिवत जब्त कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जारही है। साथ ही अवैध शराब तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका एवं नेटवर्क के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।

उक्त संपूर्ण कार्रवाई थाना प्रभारी मानपुर निरीक्षक  कपिल देव चंद्रा के कुशल नेतृत्व में संपादित की गई। उनके मार्गदर्शन में थाना मानपुर पुलिस स्टाफ एवं साइबर सेल मोहला का विशेष योगदान रहा। पुलिस टीम की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई एवं समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप अवैध शराब की बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129