41वीं वाहिनी ITBP द्वारा सीओबी कुतुल में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत मैडिकल कैंप का आयोजन किया गया

जिला नारायणपुर

 

दिनांक 14 मई 2026 को 41वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) द्वारा जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) में अभुझमाड़ क्षेत्र के दूरस्थ एवं संवेदनशील सीओबी कुतुल में CAP सह चिकित्सा शिविर का आयोजन बड़े उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ किया गया। इस अवसर पर  बेनुधर नायक, कमांडेंट, 41वीं वाहिनी उपस्थित रहे। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उन्हें NMBA (नशा मुक्त भारत अभियान) के प्रति जागरूक किया तथा युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को 20 सिंटेक्स टैंक एवं 01 टीवी सहित DTH बॉक्स एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई । ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए सुरक्षा बलों के प्रति अपना विश्वास और अपनापन प्रकट किया।

 

इसके अतिरिक्त, सीओबी कुतुल में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुल 23 मरीजों (04 पुरुष, 12 महिला एवं 07 बच्चे) का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गईं। चिकित्सा सेवाएँ डॉ. सपना (DC/SMO) द्वारा समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ प्रदान की गईं। ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों ने इस चिकित्सा सुविधा से अत्यंत लाभ प्राप्त किया।

 

यह कार्यक्रम सुरक्षा बलों एवं स्थानीय जनता के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं भाईचारे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे जनकल्याण एवं मानवता की भावना से प्रेरित एक सराहनीय पहल बताया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129