जनता के बीच लगातार सक्रिय जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, जिलेभर में रोजाना दौरा कर विकास कार्यों और सामाजिक कार्यक्रमों में निभा रहीं सहभागिता

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह लगातार जनसंपर्क, विकास कार्यों के निरीक्षण एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए जिलेभर का नियमित दौरा कर रही हैं। वे प्रतिदिन विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रही हैं तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।

इसी क्रम में ग्राम डुमरटोला, इरगांव, भर्रीटोला एवं बोरिया खड़गांव में माननीय शिक्षा मंत्री  गजेंद्र यादव जी की अनुशंसा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह के विशेष प्रयासों से स्वीकृत प्रार्थना शेड निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। लगभग 10 लाख रुपये लागत से स्वीकृत इन निर्माण कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों हेतु बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं ग्राम खड़गांव ठाकुरटोला में ग्रामीणों की पेयजल सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोर खनन कार्य का भी शुभारंभ किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने कहा कि जिले के प्रत्येक ग्राम तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, पानी, शिक्षा, सामुदायिक भवन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

अपने लगातार दौरों के दौरान नम्रता सिंह सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में भी शामिल होकर लोगों से आत्मीय संबंध बना रही हैं। डोंगरीटोला में जनपद उपाध्यक्ष  अगनु कुमेटी जी के निवास पहुंचकर विवाह कार्यक्रम में सहभागिता की तथा परिवारजनों को शुभकामनाएं दी। वहीं रामगढ़ में  अनुज तुलावी जी के भतीजे के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदाम्पत्य को सुखमय जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इसके साथ ही मोहला स्थित वन धन केंद्र में आयोजित विश्व मजदूर दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमिक भाइयों एवं बहनों का सम्मान किया तथा उनके परिश्रम और योगदान को राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव बताया।

क्षेत्रवासियों के बीच लगातार सक्रियता, सरल व्यवहार एवं विकास के प्रति समर्पण के कारण नम्रता सिंह को जनता का व्यापक स्नेह और समर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक ग्राम, प्रत्येक परिवार एवं हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना ही उनका उद्देश्य है और इसी भावना के साथ वे निरंतर जनता की सेवा में समर्पित रहेंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129