कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

धरती आबा अभियान अंतर्गत जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा हुआ शुभारंभ

कलेक्टर  तुलिका प्रजापति ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

– जिलेभर में आयोजित होगा स्वास्थ्यगत जन जागरूकता कार्यक्रम

मोहला 14 जुलाई 2025। कलेक्टर  तुलिका प्रजापति ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा प्रचार रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विश्व जनसंख्या दिवस 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का यह प्रचार रथ जिले के विभिन्न ग्रामों एवं कस्बों में जाकर आमजन को जनसंख्या स्थिरीकरण, सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन हेतु जागरूक करेगा।
यह आयोजन धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य विशेष रूप से जनजातीय समुदायों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में सुधार लाना है। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा भी इसी उद्देश्य की दिशा में एक प्रयास है। जिसके माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ सीधे समुदाय तक पहुँचाई जा रही हैं। इस वर्ष पखवाड़ा का विषय सुनियोजित मातृत्व के लिए गर्भधारण के बीच सही समय और अंतराल रखा गया है। जिसका नारा है ” माँ बनने की उम्र वही, जब तन और मन की तैयारी सही”।

इस पखवाड़ा के दौरान जिले में रैली, स्वास्थ्य शिविर, गोष्ठियां, सास-बहू सम्मेलन, जैसे विभिन्न स्वास्थ्यगत गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। जिसमें पंचायती राज संस्थाएं, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगरीय निकाय एवं स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इन आयोजनों के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, सुरक्षित गर्भधारण, और गर्भधारण के बीच उचित अंतराल जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी जनसमुदाय तक पहुँचाई जा रही है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 11 से 18 जुलाई 2025 तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129