जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने पहुँचकर जताया गहरा शोक मालडोंगरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत,

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

 

दिनांक 9 जून की शाम लगभग 4 बजे एक अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक घटना मालडोंगरी गांव में घटित हुई, जब अचानक आकाशीय बिजली गिरने से गांव के दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह घटना न केवल मृतक परिवारों के लिए, बल्कि पूरे मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के लिए गहरा आघात बनकर सामने आई है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही  जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह स्वयं गांव पहुँचीं और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर गहरा दुःख प्रकट किया। उन्होंने मृतकों के निवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

नम्रता सिंह ने बच्चों की मृत्यु स्थल का भी निरीक्षण किया और वहाँ की परिस्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने इस अप्रत्याशित हादसे को अत्यंत पीड़ाजनक बताते हुए कहा कि “यह केवल एक पारिवारिक त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे जिले की सामूहिक पीड़ा है। दो मासूम जिनके सपने अभी संजोए भी नहीं गए थे, वह असमय काल के गाल में समा गए। इस क्षति की भरपाई संभव नहीं, लेकिन पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।”

 

उन्होंने आगे कहा कि “प्राकृतिक आपदा से हुई इस अकाल मृत्यु की पीड़ा को हम सभी महसूस कर रहे हैं। प्रशासन से मेरा आग्रह है कि यथाशीघ्र पीड़ित परिवारों को आर्थिक मुआवज़ा एवं राहत प्रदान की जाए। मैं स्वयं इस संबंध में हर स्तर पर पहल करूंगी।”

 

जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों से बातचीत कर प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री व सहायता प्रदान करने की अनुशंसा की। उन्होंने ग्रामीणों को भी सतर्क रहने एवं आपदा के समय आवश्यक सुरक्षा उपायों को अपनाने की अपील की।

 

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणजनों ने भी इस हादसे पर गहरा शोक जताया है।

 

जिला पंचायत सदस्य नेहरू रजक ने जताया शोक

 

मालडोंगरी में आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों की दुखद मृत्यु की खबर से हम सब स्तब्ध हैं। इस दुख की घड़ी में जिला पंचायत सदस्य  नेहरू रजक जी ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें दिलासा दी। श्री रजक जी ने दोनों परिवारों को ₹5,000 की सहायता राशि भी प्रदान की, ताकि वे इस कठिन समय से उबर सकें।

 

हम सभी इस अप्रत्याशित हादसे में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। हम सभी इस दुख की घड़ी में एकजुट हैं और पीड़ित परिवारों के लिए हर संभव मदद का वादा करते हैं।

 

 

अंत में  नम्रता सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

 

 

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नेहरू रजक,भाजपा जिला महामंत्री दिलीप वर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, अंबागढ़ चौकी मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, चौकी मंडल महामंत्री विमल यादव, चंदन उपाध्याय, मोहन जैन,तीजन मानिकपुरी सैयद अजरूद्दीन,कुंजलता हरमुख महिला मोर्चा अध्यक्ष सभी ने शोक जताते हुए परिवार का मनोबल बढ़ाया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129