मोहला साइबर सेल प्रभारी राजीव तिवारी के नेतृत्व में साइबर अपराधों से बचाव के लिए टोल फ्री नंबर 1930 का व्यापार स्तर पर प्रचार प्रचार करने का किया गया अपील

जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी

 

दिनांक 28.08.2025

 

जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी पुलिस के अंतर्गत चिल्हाटी

थाना एवं साइबर सेल द्वारा नवीन शासकीय महाविद्याल एवं नवीन शासकीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

 

साइबर अपराधों से बचाव के लिए टोल फ्री नंबर 1930 का व्यापार स्तर पर प्रचार प्रचार करने का किया गया अपील

 

साइबर ठगी एवं अपराधों से बचाव के लिए किया जाएगा व्यापक प्रचार प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 

साइबर जागरूकता कार्यक्रम के तहत साइबर वार्ताओं के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन ठगी एवं साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

 

 

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी एस.ओ.पी के निर्देशानुसार मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस एवं चिल्हाटी थाना द्वारा स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करने के लिए साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी पुलिस,थाना चिल्हाटी एवं साइबर सेल द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम के माध्यम से चिल्हाटी स्थित नवीन शासकीय महाविद्यालय चिल्हाटी (उपस्थिति : 110–120)

एवं नवीन शासकीय विद्यालय चिल्हाटी (उपस्थिति : 130–140) में जागरूकता के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु साइबर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 28.08.2025 को  पुलिस अधीक्षक महोदय  वाय. पी सिंह(भा.पु.से) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पीतांबर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  देवचरण पटेल, के निर्देशन हुआ।कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य, कॉलेज प्राध्यापक एवं स्टाफ, विद्यालय प्राचार्य एवं स्टाफ, चिल्हटी थाना प्रभारी (TI), साइबर सेल एवं IUCAW स्टाफ उपस्थित रहे।

 

 

प्रमुख उद्देश्य है कि- आज के डिजिटल युग में जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है यदि हम सतर्क रहेंगे और दूसरों को भी सतर्क करेंगे तभी साइबर अपराधी अपने इरादों में सफल नहीं होंगे। इस संयुक्त आयोजन से निश्चित है काफी बड़ी संख्या में जमीनी स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा सकेगा। जागरूकता के अभाव के कारण ही आम जन सायबर ठगी का शिकार हो रहे है। सायबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता ही सार्थक प्रयास है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129