मोहला….विष्णु के पाती’ पाकर लखपति दीदी शबाना खान के चेहरे पर खिली खुशी, स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

 

मोहला, 6 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से शुभकामना संदेश के रूप में भेजी गई आत्मीय चिट्ठी ‘विष्णु के पाती’ पाकर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम पंचायत मोहला निवासी लखपति दीदी  शबाना खान बेहद खुश हैं। मुख्यमंत्री का यह आत्मीय संदेश उनके लिए सम्मान और प्रोत्साहन का प्रतीक बना है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं और महिला स्व-सहायता समूह से मिले सहयोग ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

शबाना खान ने बताया कि पहले वह घर पर रहकर गृहणी के रूप में परिवार की जिम्मेदारियां निभाती थीं, लेकिन स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन को नई दिशा मिली। ग्राम मोहला की शिखर स्व-सहायता समूह की सदस्य बनकर उन्होंने समूह के माध्यम से ऋण प्राप्त किया और मशरूम उत्पादन का कार्य शुरू किया। इस कार्य से होने वाली आमदनी ने उनमें आत्मविश्वास बढ़ाया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसके बाद उन्होंने समूह की अन्य दीदियों के साथ मिलकर हर्बल गुलाल बनाने और उड़ान महिला सिलाई एवं फैशन बुटीक ‘उड़ान बुटीक’ जैसे स्वरोजगार के कार्यों की शुरुआत की। लगातार मेहनत, लगन और समूह से मिले आर्थिक सहयोग के बल पर आज वह सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय संचालित कर रही हैं। अपने प्रयासों से उन्होंने आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की और लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाओं के साथ ‘विष्णु के पाती’ मिलने पर  शबाना खान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “आज मुझे विष्णु भैया की पाती मिली है, यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। स्व-सहायता समूह से जुड़कर मैंने छोटे स्तर पर हर्बल गुलाल और उड़ान महिला सिलाई एवं फैशन बुटीक का काम शुरू किया था। आज मैं लखपति दीदी बन गई हूं। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। मेरी इच्छा है कि समूह की सभी दीदियों को इसी तरह सहयोग मिलता रहे, ताकि वे भी आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ सकें।”

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129