मोहला ब्लॉक क़े क्षेत्र शासकीय प्राथमिक शाला पुतरगोंदी कला सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शनिवार को ड्राइंग प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

जिला मोहला मानपुर  अंबागढ़ चौकी

मोहला

19 सितंबर 2026

शासकीय प्राथमिक शाला पुतरगोंदी कला, संकुल-मोतीपुर, विकासखण्ड-मोहला में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शनिवार को ड्राइंग प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए तथा भाषण के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेश दिए।
इस अवसर पर प्रधान पाठिका एवं सरपंच ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों एवं उपस्थित पालकों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, स्वच्छता अपनाने, पर्यावरण की रक्षा करने, शिक्षा के महत्व को समझने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उनके द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारी से बच्चों एवं उपस्थित लोगों में जागरूकता का संदेश पहुंचा।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, पालकों एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।  पेमेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिलने से उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल का विकास होता है।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। आयोजन में विद्यार्थियों, पालकों एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही। बी.ई.ओ. देवांगन जी एवं सीएसी आडिल सर द्वारा बच्चों के कार्यो की तारीफ किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129