मोहला ब्लॉक क़े क्षेत्र डुमरटोला में आशीर्वाद का दिया” जलाकर मनाया जन्मोत्सव

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

डुमरटोला,  17 सितम्बर 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आज शासकीय उच्च प्राथमिक शाला (1-8) डुमरटोला, संकुल- डुमरटोला, विकासखण्ड- मोहला में *”आशीर्वाद का दिया”* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विद्यालय परिसर में बच्चों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर आकर्षक रंगोली बनाई गई। दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन एवं देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रतीक है। बच्चों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और “आशीर्वाद का दिया” जलाकर खुशी व्यक्त की।

कार्यक्रम में शाला परिवार के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, पालक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक साथ प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129