चिल्हाटी पुलिस की सुपरफ़ास्ट कार्यवाही

जिला – मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

 

दिनांक – 09/09/2026

 

अटल चौक में तलवार लहराकर राहगीरों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

 

चिल्हाटी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से तलवार बरामद

 

आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  वाय. पी. सिंह, (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अम्बागढ़ चौकी  नेहा पवार के मार्गदर्शन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी क्रम में दिनांक 09/09/2026 को प्रातः लगभग 08:00 बजे थाना चिल्हाटी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिल्हाटी के अटल चौक में एक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर उसे लहराते हुए राहगीरों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

 

सूचना पर थाना चिल्हाटी पुलिस द्वारा तत्काल हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा तलवार लहराने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सूरज चंद्रवंशी, पिता मथान चंद्रवंशी, उम्र 23 वर्ष, निवासी चिल्हाटी बताया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया।

 

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से तलवार बरामद कर उसके विरुद्ध थाना चिल्हाटी में अपराध क्रमांक 67/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय सीजीएम न्यायालय, अंबागढ़ चौकी के समक्ष पेश किया गया, जहां से प्राप्त जेल वारंट के आधार पर आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।

 

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय मेरावी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक उमेश लहरे, सहायक उप निरीक्षक जगमोहन कुंजाम, मायाराम नेताम, आरक्षक महेश मेरिया, भागीरथी चंद्रवंशी, बसंत ध्रुव एवं राजेंद्र नेताम का विशेष योगदान रहा।

 

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129