थाना चिल्हाटी पुलिस ने की सुपरफ़ास्ट प्रभावी कारवाही

जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी

 

दिनांक:- 20/08/2026

 

थाना चिल्हाटी पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कारवाही

 

चाकू की नोक पर मोटरसाइकिल एवं नगदी लूटने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

 

लूटी गई मोटरसाइकिल, नगदी एवं चोरी का वाटर पंप सहित लगभग ₹1.00 लाख का मशरूका बरामद

 

 

जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  वाय.पी. सिंह, (भा. पु. से) के निर्देशन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, अंबागढ़ चौकी नेहा पवार के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी चिल्हाटी उप निरीक्षक  संजय मेरावी के कुशल नेतृत्व में थाना चिल्हाटी पुलिस द्वारा लूट एवं चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल 01 नग एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल 01 नग तथा नगदी रकम एवं चोरी का वाटर पंप बरामद किया गया है।

 

दिनांक 20.08.2026 को प्रार्थी रामप्रसाद मांडवी पिता अग्गन मांडवी, उम्र 40 वर्ष, निवासी कुसुमकाश, थाना चिल्हाटी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 13.08.2026 को वह ग्राम बुद्धि-बंजारी बाजार में सामान खरीदने गया था। रात्रि में वापस लौटते समय तीन व्यक्तियों द्वारा उसकी मोटरसाइकिल को रोककर चाकू दिखाया गया तथा मारपीट करते हुए मोटरसाइकिल कीमत लगभग ₹40,000/- एवं नगदी ₹2,000/- छीनकर किसी को नहीं बताने की धमकी दी गई।

 

रिपोर्ट पर थाना चिल्हाटी में अपराध क्रमांक 61/2026, धारा 309(6), 311 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए तत्काल नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं बुद्धि-बंजारी क्षेत्र में सघन पतासाजी की गई।

 

पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर विश्वनाथ तरम, राकेश कुमार कमर एवं गोविंद राम कमर, सभी निवासी हज्जू टोला, थाना चिल्हाटी, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। साथ ही दिनांक 11.08.2026 को ग्राम पांडूटोला से वाटर पंप चोरी करने की घटना भी स्वीकार की गई।

 

आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, नगदी रकम ₹1,500/- एवं एक नग वाटर पंप, कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹1,00,000/- का मशरूका बरामद कर जब्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय CGM अंबागढ़ चौकी के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर आरोपियों को जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।

 

सराहनीय भूमिका

 

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक  संजय मेरावी, PSI  उमेश लहरे, सहायक उप निरीक्षक  जगमोहन कुंजाम,  मायाराम नेताम, प्रधान आरक्षक  सुनील लहरे,  परमेश्वर यादव तथा आरक्षक श्री बसंत ध्रुव, हेमलाल ठाकुर, महेश मरिया एवं अश्वनी साहू का विशेष योगदान रहा।

 

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस द्वारा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा हेतु लगातार त्वरित एवं सख्त कार्रवाई जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129