मोहला ब्लॉक क़े क्षेत्र मोतीपुर, में विदाई एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

मोहला, 01 अगस्त 2026।

आज दिनांक 01/08/2026, दिन शनिवार को संकुल केंद्र–मोतीपुर, विकासखण्ड–मोहला में विदाई एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में माध्यमिक शाला कोडेमरा की  जोत बाई कुंजाम एवं  पुना निषाद के प्रधान पाठक पद पर पदोन्नत होने पर उनका सम्मान किया गया। साथ ही श्री रमेश मंडावी के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। उपस्थित शिक्षकों ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

 

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में संकुल स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं चयन प्रक्रियाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

 

इस अवसर पर संकुल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। बी.ई.ओ. महोदय एवं संकुल समन्वयक  आडिल जी ने सभी सम्मानित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके कार्यों एवं उपलब्धियों की प्रशंसा की तथा निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129