मोहला ब्लाक के क्षेत्र माध्यमिक शाला हर्राटोला में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव…..

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के मोहला ब्लाक के क्षेत्र

 

माध्यमिक शाला हर्राटोला में शाला प्रवेश उत्सव में मां सरस्वती के चलचित्र में पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ किया गया। शाला के कक्षा पहली व कक्षा छठवीं में दर्ज नव प्रवेशी बच्चों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। बच्चो का गणवेश, पाठ्य पुस्तक व अभ्यास पुस्तिका दिया गया। साथ ही चॉकलेट देकर मुंह मीठा करवाया गया। शाला के सभी बच्चों को भी गणवेश , पाठ्य पुस्तक व अभ्यास पुस्तिका वितरण किया गया। शाला प्रबंधन समिति के सहयोग से गर्म भोजन प्रदान किया गया। शाला प्रवेश उत्सव में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, पालक, शिक्षक व प्यारे बच्चे उपस्थित रहे। दीपक राजपूत संकुल शैक्षिक समन्वयक द्वारा बच्चों को पढ़ाई में ध्यान देते हुए अन्य गतिविधियों में फोकस करने कहा गया। शाला प्रवेश उत्सव में मुख्य रूप से सुदर्शन खेलवारे,प्रधान पाठक दमयंती कौशिक, प्रधान पाठक श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव,संतोष सोरी, ईश्वरी नागवंशी , संतोष कुमार दामले, अजय दुग्गा, संजय सिंहा, दिलीप खेलवारे, अजय सिंहा, पुष्पा बाई, मानकुंवर, यमुना, उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129