जिला पंचायत अध्यक्ष  नम्रता सिंह ने कहा महिला आरक्षण पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण, विपक्ष की नीयत पर उठे सवाल

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

  • जिला पंचायत अध्यक्ष  नम्रता सिंह

ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक के पारित न हो पाने पर गहरी निराशा व्यक्त करते हुए विपक्ष पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विधेयक का रुकना नहीं है, बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के सपनों को रोकने का प्रयास है।

नम्रता सिंह ने कहा कि जब भी महिलाओं को उनके हक और अधिकार देने की बात आती है, तब विपक्ष की असली मानसिकता सामने आ जाती है। मंचों पर महिला सशक्तिकरण की बातें करने वाले दल आज इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चुप्पी या विरोध का सहारा लेकर अपनी दोहरी नीति उजागर कर रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनीतिक स्वार्थ के चलते महिलाओं के भविष्य से समझौता किया जा रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं, लेकिन विपक्ष हर सकारात्मक पहल में बाधा डालने का काम कर रहा है। यह रवैया लोकतंत्र की भावना के भी विपरीत है।

नम्रता सिंह ने आगे कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण केवल एक संख्या नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं और उनके अधिकारों का प्रतीक है। इसे रोकना यह दर्शाता है कि विपक्ष महिलाओं को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहता। देश की महिलाएं अब जागरूक हैं और समय आने पर इसका जवाब जरूर देंगी।

उन्होंने अंत में कहा कि देश की मातृशक्ति इस अन्याय को भली-भांति समझती है। यह आक्रोश केवल संसद की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले समय में जन-जन की आवाज बनकर उभरेगा।* **हर चुनाव में इसका जवाब मिलेगा, क्योंकि अब देश की महिलाएं अपने सम्मान और अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगी* ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129