कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

कलेक्टर  तुलिका प्रजापति ने जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

मोहला 5 फरवरी 2026। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला मिनी स्टेडियम में सामुदायिक पुलिसिंग वर्ष 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कलेक्टर

तुलिका प्रजापति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

कलेक्टर  प्रजापति ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं खेल भावना से खेलने प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों का उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों कों खेल सद्भावना कों लेकर शपथ दिलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह नें खिलाड़ियों कों सम्बोधित करते हुए कहा कि यह कबड्डी प्रतियोगिता पुलिस और पब्लिक एवं युवाओं कों जोड़ने का एक सशक्त माध्यम हैं उन्होंने नें सभी प्रतिभागियो कों शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर डीएफओ  दिनेश पटेल, जिला पंचायत सीईओ  भारती चंद्राकर, जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी नागरिक तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129