मानस नवरत्न विभूति अलंकरण महोत्सव मोहला मरारटोला में

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के

मानस नवरत्न विभूति अलंकरण महोत्सव मोहला मरारटोला में

तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन भव्य मानस नवरत्न विभूति अलंकरण महोत्सव 2 जनवरी 2026 को मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी जिला के मोहला तहसील अंतर्गत ग्राम मरारटोला(गोटाटोला) में आयोजित है।इस आयोजन में मानस, शिक्षा, साहित्य ,धर्म,अध्यात्म, कला,लोक संस्कृति,पर्यावरण, स्वच्छता जैसे लोक मंगलकारी,एवम रचनात्मकता के विविध क्षेत्रों में कार्य करने वाले मानस विभूतियों को छत्तीसगढ़ के विभूतियों के नाम माता कौसल्या,पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ल, दाऊ रामचंद्र देशमुख,संत कवि पवन दीवान, दादा बली राम कश्यप, स्वामी आत्मा राम कुम्भज,गजानंद देवांगन, बंशी लाल भारद्वाज, शशिकांत कांत अवस्थी,स्मृति अलंकरण प्रदान किए जायेगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केदार कश्यप मंत्री वन एवं सहकारिता,अध्यक्षता जगदीश देशमुख प्रदेश अध्यक्ष  तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ करेंगे। विशिष्ट अतिथि मोहन मंडावी पूर्व सांसद कांकेर, यज्ञदत्त शर्मा उपाध्यक्ष लघु वनोपज सहकारी संघ ,तोमन साहू,चेयरमैन रेडक्रॉस छत्तीसगढ़,राजेंद्र राव राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन धर्म मठ मंदिर प्रबंधन भारत,नागेंद्र दुबे संपादक “लोक में राम” रायपुर तथा पूज्य श्रीराम बालक दास जामडी पाटेश्वर धाम डौंडी लोहारा, बीरेंद्र महाराज कामधेनु मंदिर भेंडी की विशेष आशिर्वादक उपस्थिति होगी। इस वृहद आयोजन में प्रदेश भर के मानस विभूति,कलाकार, साहित्यकार उपस्थित होंगे। उक्ताशय की जानकारी प्रदेश महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129