मोहला डी. एन. टी. पब्लिक स्कूल के 25वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर स्व. धर्मनाथ तिवारी जी की स्मृति-प्रतिमा का अनावरण

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के

 

मोहला।  धर्मनाथ तिवारी स्मृति सेवा समिति, मोहला द्वारा संचालित डी. एन. टी. पब्लिक स्कूल मोहला में विद्यालय की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने (रजत जयंती वर्ष) के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव “SANGAM” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन विद्यालय की 25 वर्षों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं मूल्यपरक यात्रा का उत्सव रहा, जिसमें परंपरा और आधुनिकता के सुंदर समन्वय को मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का एक अत्यंत भावपूर्ण एवं गौरवपूर्ण क्षण स्वर्गीय श्री धर्मनाथ तिवारी जी, जिनके नाम पर विद्यालय की स्थापना की गई है, की स्मृति-प्रतिमा का अनावरण रहा। यह अनावरण माननीय अतिथियों एवं तिवारी परिवार धर्मपत्नी आदरणीय श्रीमती इंद्रमती तिवारी जी, पुत्र  अजय तिवारी जी, पुत्रवधू श्रीमती बीना तिवारी जी सहित समस्त परिवार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उपस्थित जनसमूह ने उन्हें प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री इन्द्रशाह मंडावी, विधायक मोहला-मानपुर रहे। अध्यक्षता  नम्रता सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में  हेमेन्द्र भुआर्य, ज्वाइंट कलेक्टर एवं एसडीएम मोहला,  पीलालाल देशमुख, बीआरसी मोहला,  गजेन्द्र पुरामें, सरपंच ग्राम पंचायत मोहला,  नारायणलाल खंडेलवाल,  संजय जैन, प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी,  सीमा वर्मा, प्राचार्य सेजेस मोहला,  मलेश मलेकर, संकुल समन्वयक मोहला-1,  दिलीप सिंगने, श्री लक्ष्यमेंद्र शाह, श्री बी एस पाटिल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को विशेष रूप से प्रभावित किया। लोकनृत्य, आधुनिक नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने “SANGAM” थीम को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिसकी सभी अतिथियों एवं पालकों ने मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर  गजेन्द्र पुरामें एवं श्री संजय जैन ने अपने उद्बोधन में विद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ संस्कारों को जोड़ने के प्रयासों की प्रशंसा की। जिला पंचायत अध्यक्ष  नम्रता सिंह ने विद्यालय की निरंतर प्रगति को अंचल के लिए प्रेरणादायी बताया, वहीं मुख्य अतिथि विधायक  इन्द्रशाह मंडावी ने डी. एन. टी. पब्लिक स्कूल को क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सशक्त केंद्र बताते हुए विद्यालय परिवार को रजत जयंती की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती बीना तिवारी जी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में शैक्षणिक उपलब्धियों, मूल्य-आधारित शिक्षा तथा भविष्य की योजनाओं का संक्षिप्त व प्रभावी उल्लेख किया गया।

कार्यक्रम का सुसंगठित एवं प्रभावशाली संचालन विद्यालय के उपप्राचार्य  सौरभ यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिव आराधना से हुआ, जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति पर आधारित मनोहारी प्रस्तुतियाँ दीं। इसके बाद भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में माता-पिता तथा दादा-दादी/नाना-नानी और बच्चों के भावनात्मक रिश्तों पर आधारित एक संवेदनशील प्रस्तुति तथा मोबाइल की बढ़ती लत जैसे समसामयिक विषय पर केंद्रित अलग संदेशात्मक नाट्य प्रस्तुति ने समाज को जागरूक करने का कार्य किया। अंत में जसगीत की भक्तिमय प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय समापन किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129