जिला पुलिस मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी द्वारा छात्रों को उनके कानूनी अधिकार, डिजिटल सुरक्षा व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

दिनांक- 12/07/2025

 

धरती आबा जनभागीदारी अभियान (15 जून से 15 जुलाई 2025) के दौरान सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने जनजातीय क्षेत्रों में पुलिस द्वारा नशा मुक्ति एवं साइबर अपराध के संबंध में सेमिनार प्रदान कर जागरूक किया गया

जिला पुलिस मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी द्वारा छात्रों को उनके कानूनी अधिकार, डिजिटल सुरक्षा व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

इस अभियान कार्यक्रम को प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास कोर्रामटोला(मोहला), हाई स्कूल सरखेड़ा (औंधी), छात्रावास नवागांव (औंधी), साप्ताहिक बाजार, हाई स्कूल वासड़ी(पाटनखास) में आयोजित किया गया

पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी  वाय. पी. सिंह (भा. पु. से.) के निर्देशन मे आज दिनांक 12.07.2025 को सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत थाना मोहला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरार्मटोला के प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास व थाना औंधी हाई स्कूल सरखेड़ा, नवागांव छात्रावास, साप्ताहिक बाजार तथा हाई स्कूल वासड़ी पुलिस चौकी पाटनखास के छात्र-छात्राओं को उनके अधिकार, नया कानून, अभिव्यक्ति एप, एसटी/ एससी कानून में उनके सुरक्षा प्रावधान, गुड टच बेड टच घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, नशा मुक्ति के संबंध में और (आधार से संबंधित जानकारी, आयुष्मान भारत, जन-धन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजनाओं) , मानव तस्करी, दुर्व्यवहार , घरेलू हिंसा के खिलाफ निवारण उपाय के संबंध में लोगों को जागरूक करने के साथ साथ साइबर जागरूकता के तहत डिजिटल सुरक्षा ,ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके से अवगत कराते हुए गलत सूचना को पहचानने के बारे में आईयूसीएडब्ल्यू शाखा एवं साइबर सेल तथा औंधी थाना स्टॉफ, पुलिस चौकी पाटनखास स्टॉफ द्वारा प्रशिक्षित किया गया l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129