मानपुर देवानंद कौशिक ने कहा सीमित संसाधन पर भी अपना मेहनत, लगन और ईमानदारी लगाएं बच्चें सफलता मिलेगी

जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी के विकासखंड मानपुर के ग्राम कुम्हारी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विकासखंड मानपुर के 35 संकुलो के लगभग 500 छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवानंद कौशिक व अध्यक्षता कर रहे सरपंच गणेशिया सोरी के द्वारा नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तक व गणवेश वितरण किये, साथ ही नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कर स्वागत अभिनंदन किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चे जो नवोदय, प्रयास एवं एकलव्य संस्था हेतु चयन हुए है उनको सम्मानित भी किया गया। अपने उद्बोधन में जनपद उपाध्यक्ष देवानंद कौशिक ने कहा कि विद्यालय केवल किताबों से ज्ञान प्राप्त करने का स्थान नहीं है बल्कि यह जगह मित्रता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता के गुण विकसित करने का स्थान है जहां बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। हर पालक अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजे एवं उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता पर रोज चर्चा करे। सीमित संसाधन पर भी बच्चे अपना मेहनत, लगन और ईमानदारी लगाकर सफलता प्राप्त कर सकते है। बेहतर शिक्षा के बाद आप किसी भी क्षेत्र में कार्य कर सकते है।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से जनपद पंचायत सदस्य रेणु टांडिया, श्यामसाय आँचला, सुखदेव पुरामें, एआर कौर बीईओ, अरुण मरकाम एबीईओ, जहिदा खान बीआरसी, प्राचार्यगण रामकुमार चुरेंद्र, नरेंद्र देशलहरे, एनडी साहू, कुंजबिहारी साहू, खम्हण राम गढ़ीया, भेषराम रावटे, सीएसी बलवंत मंडावी, जागेश्वर मंडावी, चोवा राम ठाकुर, रमेश सोरी, धनऊ राम नेताम, नोहर लाल रावटे, देवशंकर तारम, विद्याभूषण भुआर्य, चंद्रशेखर ठाकुर, प्रदीप मंडावी, बिसनाथ जामड़े प्रधान पाठक, केके भारती प्रधान पाठक, डीपी ठाकुर प्राचार्य, एसके कोरेटी प्राचार्य, एन.के. देशलहरे प्राचार्य, डां लालसाय आंचला, तुलसी राम ठाकुर सेनि प्राचार्य, आरएल दर्रो सेनि विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मानिक लाल कोठारी, अजय टेकाम, दिनेश सहारे, पुष्पा रावटे, देवा राम भुआर्य के साथ ही भारी संख्या में ग्रामीणजन, पालक व विकासखंड मानपुर के शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। जहिदा खान बीआरसी मानपुर के द्वारा पालकों, छात्र-छात्राओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति के लिए धन्यवाद प्रेषित किए। कार्यक्रम का सफल संचालन प्राथमिक शाला फूलकोड़ो के प्रधान पाठक भक्ता राम मंडावी के द्वारा किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129