कलेक्टर के साथ 20000 लोगों ने मतदान करने हेतु छत्तीसगढ़ी में शपथ लिया।


जिला राजनंदगांव
कलेक्टर के साथ 20000 लोगों ने मतदान करने हेतु छत्तीसगढ़ी में शपथ लिया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल (आई.ए.एस.) व मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप कार्यक्रम सुश्री सुरूचि सिंह (आई.ए.एस.) के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत् प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वीप कार्यक्रम विकासखंड छुरिया के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कुल मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर महोदय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत राजनांदगांव द्वारा स्वीप के महत्वों को बताया गया। स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मानव श्रृंखला एवं रंगोली के माध्यम से शत् प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया। कलेक्टर महोदय के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी / कर्मचारी, महिला स्व सहायता समूह, मितानीन एवं बीएलओ, शिक्षक एवं आमजनों को शतप्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम स्थल में लगभग 1000 मतदाताओं के द्वारा शपथ लिया गया साथ ही वर्चुवल के माध्यम से जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत शामिल 118 ग्राम पंचायतों से लगभग 20000 की संख्या में मतदाताओं द्वारा शपथ लिया गया। इस दौरान श्री मनोज कुमार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डोंगरगांव, श्री नारायण प्रसाद बंजारा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया, श्री विजय कोठारी, तहसीलदार छुरिया, श्री सचिन गुप्ता मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत छुरिया, श्री प्रशांत चितवरकर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी छुरिया, श्री कमलावती मरकाम परियोजना अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग छुरिया एवं अन्य विभागीय अधिकारी / कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।