थाना मानपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही , हत्या के आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

जिला- मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी

 

दिनांक – 16.08.2026

 

शराब के लिए मां से पैसे मांगने पर विवाद, पुत्र ने बांस के डंडे से सिर पर किया वार; उपचार के दौरान मां की मौत

 

थाना मानपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही , हत्या के आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

 

पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी  वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर  विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मानपुर उप निरीक्षक रविशंकर डहरिया के नेतृत्व में थाना मानपुर पुलिस द्वारा हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण

 

थाना मानपुर में मर्ग क्रमांक 36/2026, धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मृतिका इद्रोतिन बाई नुरेटी, पति अमित राम नुरेटी, उम्र 40 वर्ष, निवासी टांगापानी (तुमडीकसा), थाना मानपुर के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृत्यु का कारण सिर में गंभीर चोट एवं उससे उत्पन्न जटिलताओं को बताते हुए मृत्यु की प्रकृति हिंसात्मक (Homicidal) होना लेख किया गया। मर्ग जांच के दौरान मृतिका के पति अमित राम नुरेटी, सास मेसनी बाई सहित अन्य गवाहों के कथन लिए गए। जांच में सामने आया कि दिनांक 12.08.2026 को हरेली पर्व के अवसर पर परिवार के सदस्य खेत में पूजा करने गए थे। घर पर मृतिका इद्रोतिन बाई नुरेटी एवं उसका पुत्र रोहित कुमार नुरेटी मौजूद थे। जांच एवं गवाहों के कथनों के अनुसार, आरोपी रोहित कुमार नुरेटी द्वारा शराब पीने के लिए अपनी मां से रुपये मांगे गए। रुपये नहीं देने की बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने बांस के डंडे से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। परिजन जब वापस घर पहुंचे तो मृतिका खाट पर पड़ी हुई थी। मृतिका ने इशारे से अपने पति को घटना के संबंध में बताया। इसके बाद परिजन तत्काल उसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक द्वारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। मर्ग जांच के दौरान शव पंचनामा, गवाहों एवं परिजनों के कथन, घटनास्थल निरीक्षण तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी रोहित कुमार नुरेटी द्वारा मारपीट कर सिर में गंभीर चोट पहुंचाने से मृतिका की मृत्यु होना पाए जाने पर थाना मानपुर में अपराध क्रमांक 45/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना मानपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित कुमार नुरेटी पिता अमित राम नुरेटी, उम्र 24 वर्ष, निवासी टांगापानी (तुमडीकसा), थाना मानपुर, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को दिनांक 16.08.2026 को समय 13:40 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

सराहनीय भूमिका

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मानपुर उप निरीक्षक रविशंकर डहरिया, सहायक उप निरीक्षक गंगसाय किरंगे, प्रधान आरक्षक 146 कार्तिक राम भुआर्य, आरक्षक 148 संतोष कुमार ठाकुर एवं आरक्षक 462 नरेन्द्र ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129