जिला मोहला मानपुर अं चौकी पुलिस द्वारा जुआडियनों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

जिला – मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी

 

दिनांक – 31/05/2026

 

जिला मोहला मानपुर अं चौकी पुलिस द्वारा जुआडियनों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

 

ग्राम भडसेना के जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर थाना अम्बागढ़ चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 08 जुआरी गिरफ्तार

 

जुआ खेलने वालों से नगदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल वाहन एवं जुआ सामग्री सहित कुल 3,47,220 रुपये का मशरूका जप्त।

 

छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी  वाय. पी. सिंह(भा. पु. से) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पीताम्बर पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में थाना अम्बागढ़ चौकी पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम भड़सेना के जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 08 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर निम्न आरोपियों को पकड़ा गया –

 

1. तालिब खान, पिता अय्यूब खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी पुराना बस स्टैंड डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव।

2. दशेश्वर प्रसाद कोड़ापे, पिता मनराजन लाल कोड़ापे, उम्र 26 वर्ष, निवासी मोंगरा, थाना अम्बागढ़ चौकी, जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी।

3. गोपाल राम धनकर, पिता जांगरी धनकर, उम्र 42 वर्ष, निवासी केरेठी, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव।

4. सतीश कुमार दीखीत, पिता यूनेंद्र सिंह , उम्र 32 वर्ष, निवासी अरजपुरी, मंचुआ, जिला बालोद।

5. दिनेश उइके, पिता कनकराम उइके, उम्र 30 वर्ष, निवासी बिहिरीखुर्द, थाना अम्बागढ़ चौकी, जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी।

6. भूपेन्द्र गंजीर, पिता धरमदास गंजीर, उम्र 27 वर्ष, निवासी काकोडी, थाना चिचगढ़, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)।

7. संतराम उइके, पिता रामकुमार उइके, उम्र 27 वर्ष, निवासी घोटिया, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव।

8. धनराज जैन, पिता जसराज जैन, उम्र 49 वर्ष, निवासी साल्हे, भानुप्रतापपुर जिला कांकेर ।

 

आरोपियों के कब्जे से नगदी 1,13,220 रुपए, विभिन्न कंपनियों के 08 नाग मोबाइल फोन कीमती 84,000 रुपए, 52 पत्ती ताश, बैटरी, एलईडी बल्ब, बिजली तार तथा 03 नग मोटरसाइकिल कीमती 1,50,000 जप्त की गई। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹3,47,220/- है।

 

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। मौके से अन्य आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

 

उक्त कार्यवाही में थाना अं चौकी पुलिस और साइबर सेल मोहला की महत्वपूर्ण भूमिका रही |

 

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129