मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस कर्मियों के लिए निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

दिनांक 24.05.2026

पुलिस कर्मियों के लिए निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।

102 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी नेत्र परीक्षण शिविर में हुए लाभान्वित।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कल्याणकारी कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया निःशुल्क शिविर का आयोजन।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित।

भट्टाचार्य आई क्लिनिक एंड रेटिना लेजर सेंटर राजनांदगांव के डॉ. सुदीप भट्टाचार्य (MBBS,MS, नेत्ररोग विशेषज्ञ), डॉ. सोनिया भट्टाचार्य (MBBS,MS,नेत्ररोग विशेषज्ञ) एवं उनकी टीम के सराहनीय कार्य की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की प्रशंसा

आज दिनांक 24.05.2026 दिन रविवार को पुलिस लाइन मोहला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस कर्मचारियों के कल्याणकारी कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में डॉ. सुदीप भट्टाचार्य (एमबीबीएस, एम.एस.,नेत्ररोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. सोनिया भट्टाचार्य ( एमबीबीएस, एम.एस.,नेत्ररोग विशेषज्ञ), भट्टाचार्य आई क्लिनिक एंड रेटिना लेजर सेंटर राजनांदगांव एवं उनकी टीम द्वारा जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी पुलिस के 102 अधिकारी एवं कर्मचारियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया।
नेत्र परीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को देखने एवं पढ़ने वाले नंबर के चश्मे बनवाकर उपयोग करने की सलाह दी गई तथा आंखों की देखभाल से संबंधित आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही दवाइयों का वितरण भी किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  वाय.पी. सिंह, डीएसपी  ताजेश्वर दीवान, रक्षित निरीक्षक श्री भुनेश्वर प्रसाद कश्यप, थाना प्रभारी मोहला निरीक्षक संदीप टोप्पो एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक राजीव तिवारी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह ने इस मौके पर कहा कि जिले के सभी पुलिस जवान हमारे परिवार का हिस्सा हैं। उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण की जिम्मेदारी भी हमारी है। नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन भी इसी जिम्मेदारी का एक भाग है। भविष्य में भी इस प्रकार के अन्य स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129