मोहला ब्लाक के क्षेत्र बोगाटोला के ग्रामीणों ने कोटवार के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा शिकायतपत्र

जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी

के मोहला ब्लाक के क्षेत्र
ग्राम बोगाटोला के ग्रामीणों ने अपने ग्राम कोटवार  केवलदास मानिकपुरी को कोटवारी पद से तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग करते हुए जिला कलेक्टर को एक विस्तृत शिकायतपत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने कोटवार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार कदाचार, अनैतिक गतिविधियाँ और पद के दुरुपयोग से ग्राम में अशांति और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

ग्रामीणों द्वारा लगाए गए प्रमुख आरोप इस प्रकार हैं—आदिवासी महिला के शोषण का गंभीर आरोप
ग्रामवासियों ने बताया कि कोटवार पर पूर्व में एक आदिवासी महिला का शोषण कर उसे गर्भवती करने का गंभीर आरोप है, जिसकी जानकारी पूरे ग्राम को है। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना सामाजिक प्रतिष्ठा और नैतिक मर्यादा का सीधा उल्लंघन है।
अवैध वसूली और पद का दुरुपयोग

ग्रामीणों का आरोप है कि कोटवार द्वारा कई बार गलत तरीके से केस बनवाने की धमकी देकर ग्रामीणों से धन की मांग की गई।
शिवकुमार टेकाम, बृजलाल मौर्य और परसादीराम सिन्हा से भी जमीनी पट्टा दिलाने के नाम पर ₹15,000 की कथित अवैध वसूली का उल्लेख शिकायत में किया गया है।

इस संबंध में फिरतदास मानिकपुरी, झुमुकलाल धलेन्द्र और कोमल सिन्हा को प्रत्यक्षदर्शी बताया गया है।

कोटवारी भूमि बेचने का प्रयास
ग्रामवासियों के अनुसार कोटवार ने ग्राम के कोटवारी व्यवस्था के तहत दी गई भूमि को रुपये लेकर बेचने की कोशिश की थी। ग्रामीणों के कड़े विरोध के बाद भूमि को वापस लिया गया। इसे पद के दुरुपयोग का स्पष्ट उदाहरण बताया गया है।

पंचायत कार्यों में बाधा

पूर्व सरपंच के कार्यकाल में कोटवार द्वारा पंचायत कार्यों में अड़ंगा डालने और ग्रामसभा के दौरान अनुचित दबाव बनाकर धन की मांग करने की शिकायत भी दर्ज की गई है

कोटवार के पुत्र पर युवती के शोषण का आरोप, पिता द्वारा संरक्षण का दावा

शिकायत में कोटवार के पुत्र धरमदास मानिकपुरी पर एक युवती (निवासी – भोथीपार, जिला बालोद) को शादी का प्रलोभन देकर शोषण करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में केवलदास मानिकपुरी ने अपने पुत्र को फरार होने में सहयोग किया।
मामला थाना गोटाटोला में दर्ज होने की पुष्टि शिकायतपत्र में की गई है।
ग्रामीणों से गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार
ग्रामवासियों ने बताया कि कोटवार का व्यवहार लगातार अभद्र रहा है। कई बार समझाने के बाद भी वे गाली-गलौज और अपमानजनक भाषा का उपयोग करते रहते हैं।

ग्राम पटेल के आदेशों की अवहेलना

ग्राम पटेल के निर्देशों को कोटवार द्वारा बार-बार अनदेखा करने और मनमानी तरीके से मुनियादी करने का भी आरोप लगाया गया है।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें

कोटवार केवलदास मानिकपुरी को तत्काल पद से हटाया जाए।
. कोटवारी भूमि को पुनः पंचायत के अधीन दर्ज किया जाए।
. ग्राम के लिए ईमानदार और जिम्मेदार कोटवार की नियुक्ति की जाए।
ग्रामवासियों का कहना है कि कड़े प्रशासनिक कदम उठाने से ही ग्राम में शांति, व्यवस्था और विश्वास बहाल हो सकेगा।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की उम्मीद जताई गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129