थाना प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में खड़गांव पुलिस द्वारा चोरी के मामले का खुलासा करते हुये आरोपींयों को किया गिरफ्तार

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के

थाना खडगांव

1. चोरी के मामले में खड़गांव पुलिस की कार्यवाही
2. चोरी के मोटर सायकल अलग अलग कलपूर्जो के रूप में बरामद।
3. मोटर सायकल चोरी के 04 आरोपी सलाखो के पीछे।

पुलिस अधीक्षक महोदय मोहला मानपुर अं0 चौकी  वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला मानपुर अं.चौकी  डी.सी. पटेल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर  विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी संजय कुमार यादव थाना खड़गांव के नेतृत्व में खड़गांव पुलिस द्वारा चोरी के मामले का खुलासा करते हुये आरोपींयों को किया गिरफ्तार

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.04.2026 को आवेदक रमेश कुमार मांझी द्वारा उसके डेढ साला मृतक सुबेसिंह के मोटर सायकल क्रमांक सीजी 08 एएम 9901 के चोरी हो जाने केे संबंध में रिपोर्ट लिखाया रिपोर्ट बाद चोरी गये मोटर सायकल की पतासाजी हेतु मुखबीर तैनात करने पर सूचना मिला की शेरपार के कुछ लोग मोटर सायकल के पार्ट्स बेचने के लिये घुम रहे हैं कि सूचना तस्दीक हेतु संदेही निखिल भुआर्य, अजय कुमार, गुलशन बघेल, सोनू उर्फ मुकुल विश्वकर्मा निवासी नयापारा शेरपार को प्रकरण में चोरी हुये माल मशरूका के संबंध मे पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिन्होने अपने-अपने मेमोरेण्डम कथन में बताये कि दिनांक 31.03.2026 के प्रातः शादी कार्यक्रम में रानाटोला जा रहे थे तो बिटेझर डोगरी मोड के पास सडक पर मोटर सायकल रखा था जिसको निखिल और अजय ने बेचने की नियत से चोरी कर वहा से हटा कर जंगल में गढ्ढा मे छिपा दिये और एक दिन बाद दिनांक 01.04.2026 की रात्रि में निखिल, अजय, गुलशन, साथ मिलकर मोटर सायकल को लुड़काते हुये शेरपार लाये मिस्त्री मुकुल को बोले कि मोटर सायकल को बेचना हैं तब सभी का आपस मे बात हुआ कि खडी मोटर सायकल बेचेगें तो पकडा जायेगें बोलकर मिस्त्री मुकुल विश्वकर्मा को मोटर सायकल का पुर्जा / पार्ट्स को अलग अलग करवाये और बेचने की फिराक मे घुम रहे थे बताये चोरी किये मोटर सायकल के पार्ट्स को निखिल भुआर्य के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपीगणों से जप्त किया गया जो मोटर सायकल के कलपुर्जे अलग अलग भाग में मिले तथा आरोपीगणों द्वारा घटना कारित करने मेें प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 08 एडी 1550 सीबी साईन होण्डा मोटर सायकल को आरोपी निखिल भुआर्य के कब्जे से जप्त कर आरोपीगणों निखिल भुआर्य, अजय कुमार, गुलशन बघेल, मुकुल विश्वकर्मा का कृत्य अपराध धारा 303(2),), 238, 3(5) बी.एन.एस. का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तारी का कारण बताकर आज दिनांक 01.04.2026 के क्रमशः 15ः20, 15ः30, 15ः40, 15ः50 बजे गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया जाकर रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जिसमें थाना खड़गावं पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129