अंबागढ़ चौकी…. फिर एक महिला शिक्षिका ने शिक्षक के ऊपर बदसलूकी का लगाया आरोप

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के

अम्बागढ़ चौकी। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षिका उत्पीड़न मामलों को लेकर जिला प्रशासन धीरे धीरे घिरते जा रहा है जहां अभी एक शिक्षक के ऊपर लगे गंभीर आरोप में जांच प्रक्रिया शुरू है वही फिर स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल की एक व्यख्याता शिक्षिका ने बुधवार को एक लिखित शिकायत कर जिला कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों में पत्र सौपा है शिक्षिका ने लिखा है कि शिक्षक सुशील कुमार चौरसिया के द्वारा मंगलवार के दिन भरे स्टाप के सामने बदसलूकी करने का आरोप लगाया है बता दे कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के दो शिक्षिका ने हिंदी माध्यम के शिक्षक सुशील कुमार चौरसिया के ऊपर बदसुलूकी सहित कई संगीन आरोप लगाए है जिसकी उच्चस्तर पर जांच की जा रही है वही स्कूल में गठित विशाखा समिति में शामिल सदस्य के

साथ भी शिक्षक ने अन्य स्टाप की मौजूदगी में बदसुलूकी की और उन पर जांच से संबंधित दस्तावेज को घर ले जाने जैसे झूठा आरोप लगाया गया साथ ही डराने धमकाने जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया है जिससे पीड़ित शिशिक ने लिखित शिकायत कर उच्च अधिकारियों को शिकायत पत्र सौपा कर उचित कार्यवाही करने के लिए कहा गया है।

आरोपी को मिला रहा अधिकारियों का संरक्षण

ज्ञात हो स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल की सहायक ग्रेड 3 की महिला कर्मचारी और एक शिक्षिका ने हिन्दी मीडियम के एक व्याख्याता पर मानसिक प्रताड़ना, दुव्यवहार के संगीन आरोपो के तहत कलेक्टर, एसपी, जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित में शिकायत प्रस्तुत किया है। इन मामलों में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांच के नाम पर जांच अधिकारी बदल रहे हैं। मंद गति से चल रहे जांच में अब तक किसी तरह का ठोस कार्रवाई सुनिश्चित नहीं किया गया है जिससे ऐसा महसूस किया जा रहा है कि शिक्षक को अधिकारियों का संरक्षण मिला हुआ है वही अंबागढ़ चौकी नगर में जिले की प्रशासनिक लचर व्यवस्था को लेकर आम जनता सवाल उठा रहे है ।

पहले भी इस तरह के मामले हुए है उजागर

बता दे कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल हमेशा सुर्खियों में रहा है कभी स्कूल की अव्यवस्था तो कभी शिक्षक की शिकायत को लेकर मामले सामने आते रहे है जबकि इसी शिक्षक को लेकर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्रधान पाठक महिला शिक्षिका ने संगीन आरोप लगाया था जिसकी शिकायत जिला कलेक्टर,जिला शिक्षा अधिकारी सहित थाने तक कि गई थी जिसमें अधिकारियों ने अपनी स्तर में जांच कर मामले को रफा दफा कर दिया गया था जिससे उसके हौसले और बुलंद हो गए फिर एक बार उसी तरह का मामला सामने निकल कर आया है अब देखना है कि इस बार उच्च अधिकारी मामले को रफा दफा करते है या फिर आरोप लगे शिक्षक के ऊपर कड़ी कार्यवाही करते हुए पीड़ित शिक्षिका को न्याय दिलाते हैं।

मोहला- मानपुर विधायक से भी लगाई न्याय की गुहार

पीड़िता सहायक ग्रेड 03 की कर्मचारी महिला ने अपने साथ हुए अन्याय को लेकर मोहला मानपुर विधायक इंदर शाह मंडावी को भी लिखित पत्र सौपा कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर न्याय दिलाने का निवेदन किया है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129