मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने। कई कार्यों की अनुशंसा

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के विकास को ऐतिहासिक सौगात

कई कार्यों की अनुशंसा स्वयं नम्रता सिंह द्वारा

छत्तीसगढ़ शासन के नवीन बजट में जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी को मिली बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों की स्वीकृति से समूचे जिले में हर्ष का वातावरण है। *जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह* ने इन महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी कार्यों की स्वीकृति के लिए छत्तीसगढ़ के यशस्वी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी तथा भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार के

प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

नम्रता सिंह ने बताया कि इन स्वीकृत कार्यों में से कई महत्वपूर्ण कार्यों की उन्होंने स्वयं शासन स्तर पर अनुशंसा की थी। लगातार प्रयास, विभागीय समन्वय और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए थे, जिन पर अब स्वीकृति प्राप्त होना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रशासनिक स्वीकृति नहीं, बल्कि जिले की जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति है।

सड़क एवं पुल निर्माण से सुदृढ़ होगा संपर्क

जिले के शेरपार–गोटाटोला–मोहला–वासडी मार्ग (52.00 किमी) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, पुल-पुलिया सहित, लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही है।

इसके अतिरिक्त
राजनांदगांव–डोंगरगांव–चौकी–मोहला–मानपुर मार्ग (एस.एच. 24) पर पानावरस नाला एवं परवीडीह नाला पर उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण भी स्वीकृत हुआ है।

चिखलाकसा–कनेली मार्ग पर कौदल नाला, हलान्जूर से कुंजकन्हार मार्ग पर कुंजकन्हार नाला, ग्राम ताडो से कोसमी के मध्य, कोरकोट्टी जंक्शन से कनेली मार्ग पर कोन्दल नदी तथा शिवनाथ नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य से वर्षा ऋतु में आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

*विकासखंड अंबागढ़ चौकी के* अंतर्गत परसाटोला–कुंडेराटोला–कातुलवाही–संसारगढ़ मार्ग (10 किमी) एवं तेलीटोला–कुंजामटोला–नेतामटोला मार्ग (13 किमी) के मजबूतीकरण के साथ-साथ शेरपार अंगारा से नलकसा मुख्य मार्ग, मक्के से टेकाहरा मार्ग (3 किमी), भीमपुरी से हर्राटोला मार्ग (3 किमी), दिघवाडी से ढोकला मार्ग (3 किमी), दोरबा से अडजाल मार्ग (3 किमी), सरोली से रानीपरा मार्ग तथा रनवाही से कुंडकाल मार्ग (3 किमी) का निर्माण पुल-पुलिया सहित किया जाएगा।

इन सभी कार्यों की अनुशंसा जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह द्वारा क्षेत्रीय निरीक्षण एवं जनसंवाद के आधार पर की गई थी, जिससे अब दूरस्थ गांवों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।

*शिक्षा एवं प्रशासनिक अधोसंरचना* को मिलेगा नया स्वरूप विकासखंड मोहला के शासकीय हाई स्कूल मोतीपुर एवं शासकीय हाई स्कूल मुकादाह के नवीन भवन निर्माण हेतु 75.23–75.23 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। नम्रता सिंह ने बताया कि विद्यालय भवनों की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने इस विषय को प्रमुखता से शासन के समक्ष रखा था।

लोक निर्माण विभाग (वि/या) के नवीन उपसंभागीय कार्यालय भवन का निर्माण मोहला में किया जाएगा।

साथ ही मानपुर ब्लॉक के औंधी में विश्राम गृह निर्माण तथा निर्माणाधीन सर्किट हाउस एवं संभागीय/उपसंभागीय कार्यालयों में फर्नीचर एवं फर्निशिंग कार्य की स्वीकृति से प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

विभिन्न शासकीय भवनों के परिसरों में 2.50 किमी आंतरिक मार्ग निर्माण कार्य भी स्वीकृत हुआ है, जिससे आमजन को शासकीय सेवाओं तक बेहतर पहुंच प्राप्त होगी।

*जनहित सर्वोपरि* — *नम्रता सिंह*

नम्रता सिंह ने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी जनता की आवश्यकताओं को शासन तक पहुंचाने का कार्य करती रहेंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है और जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी भी तेजी से प्रगति करेगा।

अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री एवं प्रदेश सरकार का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वीकृति जिले के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी तथा आने वाले समय में जनता को इन कार्यों का व्यापक लाभ मिलेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129