मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी एसएसपी यशपाल सिंह के निर्देशन में ताबड़तोड़ कारवाही

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

दिनांक – 23/02/2026

 

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.49 करोड़ रुपये की अंतर्राज्यीय साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश की गईं बड़ी कार्यवाही

करोड़ों की ऑनलाइन निवेश ठगी का नेपाल कनेक्शन वाले 01 आरोपी सहित ठगी की रकम को चेक के माध्यम से निकालने वाले 06 अन्य आरोपी जिला उधम सिहं नगर उत्तराखण्ड और अहमदाबाद, सूरत, राजकोट गुजरात से किया गया गिरफ्तार

आरोपियो के कब्जे स विभिन्न बैंको के चेक बुक, पासबुक, एटीएम कार्ड व मोबाईल किए गए जप्त ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी वाय.पी सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में, थाना अं.चौकी के अपराध क्रमांक 03/2026 धारा 318(4),317(4) के आरोपियों की पतासाजी हेतु दो विशेष टीम गठित कर अंतर्राज्यीय स्तर पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

प्रार्थी कुनाल अग्रवाल, निवासी वार्ड नं. 14 गंज लाइन अंबागढ़ चौकी द्वारा दिनांक 02/01/2026 को थाना अम्बागढ़ चौकी उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि

दिनांक 09/11/2025 से 06/12/2025 के मध्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाइल नंबर 9866782961 एवं 7382164299 के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर पंजाब नेशनल बैंक एवं एचडीएफसी बैंक खातों से कुल 1,49,50,000/-(एक करोड़ उन्चास लाख पचास हजार रुपये) की धोखाधड़ी की गई।

रिपोर्ट पर अपराध धारा 318 (4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई

तकनीकी विश्लेषण एवं i4c समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित खातों से एक से अधिक शिकायतें पाई गईं, जिस पर प्रकरण में धारा 317 (4) बीएनएस भी जोड़ी गई। तथा तकनीकी विशलेषण के आधार पर पाया गया कि आरोपी के द्वारा प्रार्थी से 05 विभिन्न खातो में पैसा डलवाकर उन पैसो को अन्य खातो में ट्रासफर कर के चेक के माध्यम से एवं एटीएम के माध्यम से पैसा निकासी किया गया है जिस आधार पर बैंक के खाता धारको एवं मोबाईल नंबर धारको की लगातार पतासाजी किया गया जांच के दौरान आरोपियो का लोकेशन रुद्रपुर, जिला उधमसिंह नगर (उत्तराखण्ड), अहमदाबाद, राजकोट, सूरत में प्राप्त होने पर पुलिस टीम रवाना की गई। टीम के द्वारा तकनीकी विशलेषण कर उक्त राज्यों में रेड कार्यवाही कर कुल 06 संदेहियों को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। पुछताछ पर आरोपियो का सम्पर्क काठमान्डू नेपाल के लोगो से होना और उनके साथ मिलकर प्रार्थी के साथ ठगी किया जाना पता चला है पुछताछ पर सभी संदेहियो का अपराध में संलिप्तता पुख्ता होने पर आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंक के पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, 07 नग मोबाइल, 10 नग मोबाइल सिम जप्त कर कुल 06 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया, सभी आरोपियों को स्थानीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रॉजिट रिमाँड प्राप्त कर आरोपियो को कड़ी सुरक्षा में साथ लेकर जिला मोहला मानपुर अं.चौकी पहुंचकर अ.चौकी न्यायलय में प्रस्तुत किया गया। आरोपियों के नेपाल कनेक्शन के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-

(01) मनोज कुमारजी पिता ईश्वरीह आईया उम्र 27 साल साकिन कोडप्पा लेआउट जिला बैगंलोर कर्नाटक

(02) सनातन मंडल पिता स्वः जितरंजन मंडल उम्र 32 साल साकिन ग्राम रजपुरा नंबर 02 थाना गदरपुर उधम सिंह नंगर उत्तराखड़

(03) योगेन्द्र सिंह पिता शंकर लाल उम्र 25 साल साकिन दिनेशपुर थान दिनेशपुर उधम सिंह नगर।

(04) आरोपी युसुफ संधवानी, पिता शाहबुद्दीन संधवानी, उम्र 21 वर्ष, साकिन जिला राजकोट, गुजरात

(05) राहुल गुप्ता पिता बंशीलाल गुप्ता उम्र 26 साल साकिन ग्राम माधोपुरा जिला अहमदाबाद गुजरात ।

(06) गौतम भाई बागड़ा पिता केसुभाई बागड़ा उम्र 20 साल साकिन हरिदर्शन सोसाईटी श्रमरेज जिला सूरत गुजरात।

जप्त सामग्री –

(01) विभिन्न कम्पनियों के 07 नग मोबाईल और 10 सीम कार्ड

(02) विभिन्न बैंको के चेक बुक, पासबुक एवं एटीएम कार्ड

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129