महिला हत्या कांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

 

दिनांक – 16.02.2026

 

 

 

महिला हत्या कांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

 

तालाब गहरीकरण कार्य के दौरान महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार।

 

आपसी रंजिश के चलते वारदात, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे।

 

दिनांक 15.02.2026 को थाना अं0चौकी क्षेत्र अंतर्गत चौकी पाटनखास के ग्राम पाण्डरवानी राउतटोला तालाब में गहरीकरण कार्य के दौरान एक महिला की हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए

पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी  यशपाल सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  चिराग जैन(IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पीताम्बर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स)  देवचरण पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अं0चौकी  ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी निरीक्षक  अश्वनी राठौर व चौकी पाटन खास प्रभारी उप निरीक्षक  गणेश यादव के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पहुँची।

घटनास्थल पर महिला मृत अवस्था में पाई गई, जिनके गर्दन के पीछे धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान पाए गए।

मृतका के पुत्र अशोक कुमार यादव (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम पाण्डरवानी की रिपोर्ट पर आरोपी निलेश कुमार यादव (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम पाण्डरवानी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश के कारण घटना घटित होना पाया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके परिजनों को सूचना दी गई तथा न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

 

उक्त कार्रवाई में चौकी पाटन खास के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129