मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

दिनांक – 07/02/2026

सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन 07.02.2026 को।

दिनांक 02.02.2026 से 04.02.26 तक जिले के 10 थाना एवं 01 पुलिस चौकी में थाना स्तर आयोजित की गई थी सलेक्शन मैच जिसमे कुल 154 टीमों के बीच कराया गया प्रतियोगिता।

प्रत्येक थाना से प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान विजेता महिला व पुरुष की चयनित कुल 59 टीम मोहला में आयोजित प्रतियोगिता में हुए सम्मिलित।

प्रतियोगिता समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद  अभिषेक सिंह एवं जनप्रतिनिधि व जिले के प्रमुख सम्मानीय गणमान्य एव अधिकारी हुए सम्मलित।

मुख्य अतिथि ने सिक्का उछाल टॉस कर किये फाइनल मैच का शुभारंभ

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद  अभिषेक सिंह, एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर अं चौकी  वाय पी सिंह (भापुसे) ने अपने उद्बोधन में सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ पूरे जोश से ट्रॉफी को लक्ष्य कर खेलने का किये आव्हान

प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रथम 21000/-₹, द्वितीय 15000/-₹, तृतीय 11000/-₹, चतुर्थ 5100/-₹ नगद ट्राफी, सील्ड व मेडल से पुरस्कृत किया गया

जिला पुलिस मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन आज दिनांक 07.02.2026 को दोपहर 02:00 बजे थाना मोहला के पीछे स्थित स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। दिनांक 02.02.2026 से 04.02.2026 तक जिले के 10 थाना एवं 01 पुलिस चौकी स्तर पर चयन मैच आयोजित किए गए थे, जिनमें कुल 154 टीमों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के उपरांत प्रत्येक थाना/चौकी से 03 महिला एवं 03 पुरुष टीमों का चयन किया गया। इस प्रकार कुल 59 चयनित टीमों ने दिनांक 05.02.2026 से मोहला में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 05.02.2026 को किया गया था।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद  अभिषेक सिंह रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  यशपाल सिंह (भा. पु. से), भाजपा जिला अध्यक्ष  दिलीप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष  नम्रता सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  भोजेश शाह मांडवी, भाजपा अध्यक्ष  रमेश हिडामे, महामंत्री  अनिल गुप्ता, DFO-  दिनेश पटेल, जिला पंचायत सीईओ  भारती चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक श्री ताजेश्वर दीवान, रक्षित निरीक्षक भुवनेश्वर कश्यप सहित जिले के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि का बैज एवं कैप पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा सिक्का उछालकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  यशपाल सिंह (भा.पु.से.) एवं मुख्य अतिथि अभिषेक सिंह ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं पूर्ण उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रेरित किया।

आज महिला एवं पुरुष वर्ग के 02-02 सेमीफाइनल तथा 01-01 फाइनल मैच सहित कुल 06 मैच खेले गए।

प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग में निम्नानुसार पुरस्कार प्रदान किए गए —

प्रथम पुरस्कार – ₹21,000/- नगद, ट्रॉफी, शील्ड एवं मेडल
द्वितीय पुरस्कार – ₹15,000/- नगद, ट्रॉफी, शील्ड एवं मेडल
तृतीय पुरस्कार – ₹11,000/- नगद, ट्रॉफी, शील्ड एवं मेडल
चतुर्थ पुरस्कार – ₹5,100/- नगद, ट्रॉफी, शील्ड एवं मेडल

फाइनल परिणाम

महिला वर्ग:-
प्रथम स्थान – ग्राम हथरा, थाना खड़गांव

द्वितीय स्थान – ग्राम मरकेली, थाना मानपुर

तृतीय स्थान – ग्राम केसरी टोला, थाना अंबागढ़ चौकी

चतुर्थ स्थान – बसेली, थाना मदनवाड़ा

पुरुष वर्ग:-
प्रथम स्थान – जिला कबड्डी संघ, मोहला

द्वितीय स्थान – सी.जी. योद्धा मरारटोला, थाना चिल्हाटी

तृतीय स्थान – ग्राम हथरा, थाना खड़गांव

चतुर्थ स्थान – ग्राम संबलपुर, थाना खड़गांव

कार्यक्रम समस्त थाना प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129