मोहला में उल्लास सर्वेक्षण की तैयारी: 100% साक्षरता का लक्ष्य, 26 जनवरी को होगा मेले का आयोजन

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के

 

मोहला में उल्लास सर्वेक्षण की तैयारी: 100% साक्षरता का लक्ष्य, 26 जनवरी को होगा मेले का आयोजन

 

 

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहला ने 17 जनवरी 2026 को संकुल भवन, मोहला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें  लोकेश कुमार सिंह, ब्लॉक नोडल अधिकारी, उल्लास नवभारत मोहला ने संचालन किया। बैठक में सभी सीएसी (क्लस्टर आंचलिक समन्वयक) को निर्देश देते हुए कहा कि सभी ग्राम पंचायत प्रभारी को सर्वेक्षण कार्य को गंभीरता और लगन से करना है।

 

सर्वेक्षण का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों को सशक्त बनाना है जिन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं की है। प्रत्येक गांव/वार्ड में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रभारी शिक्षक, नवसाक्षर, शिक्षित बेरोजगार स्वयंसेवक और अन्य शासकीय/अशासकीय अमले की टीम बनाकर घर-घर जाकर सर्वेक्षण कराया जाएगा।

 

सर्वेक्षण के दौरान अशिक्षित शिक्षार्थियों को उल्लास मोबाइल एप के माध्यम से इंद्राज करना है और उल्लास एप में ऑनलाइन एंट्री की प्रतिदिन समीक्षा करनी है। सर्वेक्षण का डेटा उल्लास नवभारत जिला मिशन प्राधिकरण, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी द्वारा दिए गए प्रारूप में एकत्र किया जाएगा।

 

26 जनवरी 2026 को उल्लास मेला में प्रत्येक गांव के शिक्षार्थियों और स्वयंसेवी शिक्षकों की संख्या की घोषणा की जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 2025-26 में 100 प्रतिशत साक्षरता हासिल करना है, जिसके लिए मार्च 2026 में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा ली जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129