जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस के सुपरपहल

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

दिनांक-15/12/2025

 

सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों को मदद करने वाले पुलिस मितानों को वितरण किया गया सुरक्षा किट।

दुर्घटना पीड़ितों की त्वरित सहायता हेतु उपकरणों का वितरण एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला–मानपुर–अम्बागढ़ चौकी  वाय पी सिंह ( भा. पु. से) के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पीताम्बर पटेल, उप पुलिस अधीक्षक  ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी सउनि शेषनारायण देवांगन एवं यातायात टीम के कुशल नेतृत्व में जिले के सड़क सुरक्षा मितानो को पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार सड़क सुरक्षा मितान किट वितरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर पर सड़क दुर्घटना होने पर पीड़ितों को प्राथमिक सहायता प्रदान करने के दौरान आवश्यक उपकारणों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रदत्त किट को प्रत्येक सड़क सुरक्षा मितानो
को पुलिस मितान किट बैग जिसमे सेफ्टी बैग, रस्सी,चाकू, रिफ्लेक्टिव जैकेट, टॉर्च, सड़क पर रखने हेतु रिफ्लेक्टर, दस्ताने, पानी की बोतल एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण शामिल है साथ ही मितानों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें बताया गया कि दुर्घटना के समय इन उपकरणों का किस प्रकार उपयोग किया जाए। प्रशिक्षण के दौरान यह जानकारी दी गई।

रस्सी की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित तरीके से कैसे टो किया जाए,

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को लकड़ी या अन्य सहारे से स्थिर कर सुरक्षित स्थान पर कैसे लाया जाए,
प्रारंभिक उपचार (First Aid) किस प्रकार दिया जाए,
दुर्घटना स्थल पर स्वयं की एवं पीड़ित की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी द्वारा बताया गया कि सड़क सुरक्षा मितान सड़क दुर्घटनाओं में पुलिस के सहयोगी के रूप में कार्य करते हैं तथा उनके प्रशिक्षण से दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी सड़क सुरक्षा मितानों के कार्यों की सराहना की गई एवं भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा करते रहने हेतु प्रेरित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129