जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के कांग्रेसी सहित ग्रामीणों ने एन एच 930 मे किया चक्काजाम

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के

मानपुर बस स्टैंड मे कांग्रेस एवं ग्रामीणों ने मिलकर नेशनल हाईवे 930 मे धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम किया। निर्माणाधीन झलमला से कोहका नेशनल हाईवे का सडक निर्माण का कार्य पुरा हो चुका है लेकिन छः माह मे ही सडक मे जगह जगह गढ्ढा हो चुका है जिसके कारण नित प्रतिदिन सडक मे दुर्घटना हो रहे है। पूर्व में भी कांग्रेसजनों के द्वारा दो बार चक्काजाम एवं फोटो प्रदर्शनी लगा कर विरोध प्रदर्शन किया जा चुका है लेकिन आज तक किसी प्रकार की निर्माण कार्य चालू नहीं किया गया है।

एन एच 930 के हर हिस्से में दुर्घटना और मौत*
एक सप्ताह से इस सडक पर आये दिन हो रहे दुर्घटना से क्षेत्र मे माहौल बहुत गरम था कि शुक्रवार को जबकसा नदी के पास पिचिंग के लिऐ खोदे गये गढ्ढा मे जा कर एक युवा की मृत्यु हो गया और शाम को ही माल्हर मोड के पास मोटर साईकिल से हाइवा का टक्कर हो गया जिसमे घायल अभी तक नाजुक स्थिति में। घटना को लेकर ग्रामीणों एवं कांग्रेसी व्दारा धरना प्रदर्शन और चक्काजाम कर मृतक परिवार को 10 लाख का मुवावजा देने की मांग किये और एक सप्ताह के अन्दर सडक मे गढ्ढे को भरने का चेतावनी दिया है अगर एक सप्ताह के अन्दर कार्यपूर्ण नहीं हुआ तो अनिश्चिततकालीन आंदोलन किया जावेगा।

एनएच के अधिकारियों से हुई कहासुनी, तहसीलदार ने किया बचबचाव

प्रदर्शन के दौरान नेशनल हाईवे 930 के अधिकारियों एवं कांग्रेसी के बीच जमकर कहासुनी देखने को मिली जहां कांग्रेसियों ने पूर्व मे भी हुए आंदोलन का हवाला देते हुए तब से अब तक कुछ भी प्रगति और सुधार नहीं हुआ करके उग्र हुए। वही सड़क में पहले के अपेक्षा और अधिक गढ्ढे खोद कर छोड दिये है और गढ्ढे वाली जगह मे किसी प्रकार की सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। जिससे नित प्रतिदिन दुर्घटना और मौते हो रही है। कहासुनी के बीच मानपुर तहसीलदार ने आकर बीचबचाव किया। मनीष निर्मल के कहा कि एन एच के अधिकारी बेहद लापरवाह है जो केवल मनोरंजन के लिए सड़क में घूमते है ये लोग निर्माण के प्रति जरा भी गंभीर नहीं है।

नेशनल हाईवे का नाम बदलकर मौत का हाइवे कर देना चाहिए

सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि चक्का जाम के दौरान ही मंच में भाषण चल रहा था और सामने एक बुजुर्ग अपने बच्चे के साथ हादसे का शिकार हो गया जिससे आनन फानन में मंच से ही दौड़कर जनप्रतिनिधियों ने उठाया। यह नेशनल हाईवे की स्थिति बन चुकी है। युवा कांग्रेस के ब्लॉकध्यक्ष ऋषभ ठाकुर ने कहा कि नेशनल हाईवे का नाम बदलकर मौत का हाइवे कर देना चाहिए।

ठेकेदार कन्हैया अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर की मांग

यूकांइयो ने नेशनल हाईवे 930 के ठेकेदार कन्हैया लाल अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर को लेकर ज्ञापन सौपा और एफआईआर करने को कहा लेकिन पुलिस प्रशासन व्दारा जांच की बात करने पर ग्रामीणों एवं कांग्रेसी मे बहस हो गया और सभी लोग मानपुर थाना मे बैठ कर एफआईआर करने के लिऐ नारे लगाते रहे फिर एएसपी पटेल के द्वारा समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ।

इस प्रदर्शन मे जिला युकां अध्यक्ष मनीष निर्मल, ब्लॉक अध्यक्ष लछू साबले, जिला पंचायत सदस्य सुशीलाभंडारी, पूर्व मंडी अध्यक्ष अवध चुरेन्द्र, महामंत्री उपेंद्र मिश्रा, रवेन्द्र मांझी, राजु पोटाई, चाणक्य मेरिया, सरपंच सुखू राम मंडावी, राम दास जाडे, शुकलाल उसेंडी, युकां ब्लॉक अध्यक्ष ऋषभ ठाकुर, सदा राम कोमरे, सुरेश गंधर्व, सदित सिह, नवलू तुलावी, बिन्दा काचलामे, राजकुमारी मंडावी, तनुज मंडल, मोनु मंडावी, अजित खान, सुजित बाला, देवा सारथी, सागर सिन्हा,निखिल यादव, नितेश दानी, कप्पी नुरेटी,अरिहंत जैन, छोटखान, डमरू पटेल व ग्रामवासी व कांग्रेस जन उपस्थिति थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129